{"_id":"67b2fe248730e2fca10e1bcb","slug":"delhi-capitals-women-vs-royal-challengers-bengaluru-women-wpl-2025-4th-match-playing-11-preview-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC-W vs RCB-W: विजय अभियान जारी रखने उतरेंगे दिल्ली और बेंगलुरु, ऋचा-राघवी के फॉर्म में आने से आरसीबी मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC-W vs RCB-W: विजय अभियान जारी रखने उतरेंगे दिल्ली और बेंगलुरु, ऋचा-राघवी के फॉर्म में आने से आरसीबी मजबूत
Mon, 17 Feb 2025 02:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:45 PM IST
सार
अच्छी शुरुआत से दोनों टीम का मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन आरसीबी की टीम विशेषकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अधिक संतुलित नजर आ रही है और इसलिए वह इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम आरसीबी
- फोटो : WPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने पहले मैच में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में सोमवार को यहां जब आमने-सामने होंगे तो उनका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखना होगा। मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गुजरात जायंट्स को छह विकेट से हराया जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अच्छी शुरुआत से दोनों टीम का मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन आरसीबी की टीम विशेषकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अधिक संतुलित नजर आ रही है और इसलिए वह इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। आरसीबी की बल्लेबाजी इकाई की मजबूती का पता इससे चलता है कि उसने 200 से अधिक रन के लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल किया। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम अपना यह प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीबी को राघवी बिष्ट और कनिका आहूजा जैसी युवा खिलाड़ियों के कारण मजबूती मिली है जो मंधाना, एलिसे पेरी, रिचा घोष और डैनी व्याट के साथ सहजता से घुल-मिल गई हैं। राघवी और कनिका ने पहले मैच में जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आरसीबी के गेंदबाजों को हालांकि कसी हुई गेंदबाजी करनी होगी। गेंदबाजी में उसे पेरी की कमी महसूस हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की यह स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगी।
बेंगलुरु को दिल्ली की बल्लेबाजों पर रखना होगा अंकुश
दिल्ली की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है और आरसीबी के गेंदबाजों को उन पर लगाम लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दिल्ली की बल्लेबाजी इकाई में कप्तान मेग लैनिंग, एनाबेल सदरलैंड, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी और सारा ब्राइस जैसी धुरंधर बल्लेबाज हैं जो किसी भी तरह के आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकती हैं। तेज गेंदबाज शिखा पांडे की अगुवाई वाली दिल्ली की गेंदबाजी इकाई ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 164 रन पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया था जिसे वह जारी रखने की कोशिश करेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल वायट, एलिसे पेरी, राघवी बिस्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशिता वीजे, रेणुका ठाकुर सिंह।