{"_id":"636a5bb91111f720d550e708","slug":"delhi-capitals-set-to-release-shardul-seifert-k-s-bharat-before-ipl-2023","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: शार्दुल, सीफर्ट और भरत को रिलीज करेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऑक्शन से पहले टीम से बाहर होंगे पांच खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: शार्दुल, सीफर्ट और भरत को रिलीज करेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऑक्शन से पहले टीम से बाहर होंगे पांच खिलाड़ी
Tue, 08 Nov 2022 07:08 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 07:08 PM IST
सार
आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली की टीम कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। दिल्ली की टीम मिनी ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। इसमें 10.75 करोड़ की कीमत वाले शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची देनी है। दिल्ली की टीम मिनी ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। खास बात यह है कि इसमें ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों के अलावा मनदीप सिंह और अश्विन हेब्बर को भी रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों के अलावा मनदीप सिंह और अश्विन हेब्बर को भी रिलीज किया जा सकता है।
T20 World Cup: अगर दोनों सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल गए तो क्या होगा? जानें आईसीसी के नियम
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर को दिल्ली की टीम ने 10.75 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले और अपनी टीम के लिए 14 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने इस दौरान 10 के करीब इकोनॉमी रेट से रन दिए। बल्ले के साथ शार्दुल ने 10.81 के साधारण औसत और 137.93 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए।
दिल्ली की टीम शुरुआत में शार्दुल को किसी टीम के साथ ट्रेड करना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शार्दुल की कीमत बहुत ज्यादा है। इसी वजह से टीम उन्हें दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज करना चाहती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि शार्दुल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनकी कीमत एक समस्या है। उनके अलावा अश्विन हेब्बर, मनदीप सिंह, टिम सीफर्ट और केएस भरत को रिलीज किया जाएगा।
टीम सीर्फट ने इस साल दिल्ली के लिए सिर्फ दो मैच खेले और 24 रन बनाए। अब उनके पास फिर से ऑक्शन में शामिल होने का मौका है। टीम के कप्तान ऋषभ पंत विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऐसे में भरत को सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला था और वह बल्ले के साथ कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।

मनदीप सिंह को भी दिल्ली के लिए तीन मैच खेलने का मौका मिला और वह कुल 18 रन बना पाए। 2021 में भी मनदीप को ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। आंध्र प्रदेश के अश्विन हेब्बर को इस साल दिल्ली के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की पूरी संभावना है।
भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाली टीम के कप्तान यश धुल को भी पिछले सीजन कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया और उन्हें रिटेन किए जाने की पूरी संभावना है। आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर रही थी। पिछले तीन सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।