फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi capitals performnance Analysis from 2008 to 2021

IPL 2021: खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है दिल्ली की टीम, जानिए 2008 से अब तक कैसा रहा है सफर

Sat, 09 Oct 2021 08:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 09 Oct 2021 08:32 AM IST
सार

दिल्ली की टीम अब तक चार बार शुरुआती चार टीमों में रह चुकी है। एक बार फाइनल में भी यह टीम पहुंच चुकी है। हालांकि दिल्ली ने अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और अपने बाकी दोनों मैच जीतकर यह टीम पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी हासिल करना चाहेगी। 

विज्ञापन
Delhi capitals performnance Analysis from 2008 to 2021
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 में लीग मैच समाप्त हो चुके हैं और दिल्ली की टीम पहले पायदान पर मौजूद है। 10 अक्तूबर को यह टीम पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली की टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में पहुंची है। दिल्ली की सबसे बड़ी मजबूती उसका गेंदबाजी आक्रमण है, जिसमें कगिसो रबादा से लेकर ऑनरिक नार्टजे और अवेश खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, स्पिन गेंदबाजों में अश्विन और अक्षर पटेल रन रोकने के साथ विकेट चटकाने में भी माहिर हैं। पिछले साल फाइनल मैच में हारने वाली दिल्ली की टीम इस साल खिताब की प्रबल दावेदार है। यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक दिल्ली का प्रदर्शन कैसा रहा है और किन खिलाड़ियों ने दिल्ली के लिए कमाल किया है।
विज्ञापन

2008 से लेकर अब तक दिल्ली का प्रदर्शन

साल  नतीजा सबसे ज्यादा रन सबस ज्यादा विकेट
2008 सेमीफाइनल गौतम गंभीर (534) यो महेश (16)
2009 सेमीफाइनल  एबी डिविलियर्स (456) आशीष नेहरा (19)
2010 नंबर पांच वीरेन्द्र सहवाग (356) अमित मिश्रा (17)
2011 नंबर 10 वीरेन्द्र सहवाग (424) मॉर्न मॉर्कल (13)
2012 नंबर तीन वीरेन्द्र सहवाग (495) मॉर्न मॉर्कल (25)
2013 नंबर 10 डेविड वार्नर (410) उमेश यादव (16)
2014 नंबर आठ जेपी ड्यूमिनी (410) इमरान ताहिर (9)
2015 नंबर सात  श्रेयस अय्यर (439) नाथन कुलिटर नाइल (15)
2016 नंबर छह क्विंटन डिकॉक (445) क्रिस मॉरिस (13)
2017 नंबर छह संजू सैमसन (386) पैट कमिंस (15)
2018 नंबर आठ ऋषभ पंत (684) ट्रेंट बोल्ट (18)
2019 क्वालिफायर दो शिखर धवन (521) कगिसो रबादा (25)
2020 रनर अप शिखर धवन (618) कगिसो रबादा (30)
2021* क्वालिफायर एक शिखर धवन (501*) अवेश खान (22*)

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

दिल्ली के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत ने इस टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। पंत ने साल 2016 से 2021 तक दिल्ली के लिए 81 पारियां खेली हैं और कुल 2431 रन बनाए  हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.78 का रहा है। उनके बाद वीरेन्द्र सहवाग (2382 रन) दूसरे, श्रेयस अय्यर (2326 रन) तीसरे, शिखर धवन (1980 रन) चौथे और डेविड वार्नर (1456 रन) पांचवे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 103 मैचों में 110 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.37 की रही है। इसके बाद कगिसो रबादा (74 विकेट) दूसरे, मॉर्ने मॉर्कल (51 विकेट) तीसरे, उमेश यादव (47 विकेट) चौथे और क्रिस मॉरिस (41 विकेट) पांचवे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed