फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals name Rishabh Pant captain for IPL 2021, Shreyas Iyer ruled out with injury

ऋषभ होंगे नए कप्तान: हो गया एलान, अय्यर की जगह पंत संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कमान

Wed, 31 Mar 2021 08:01 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 08:01 AM IST
सार

टीम मैनेजमेंट के पास विकल्पों की कोई कमी नहीं थी। अनुभवी अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की अगुवाई कर चुके हैं। हाल ही में अपनी कप्तानी में मुंबई को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने वाले युवा पृथ्वी शॉ भी दावेदार थे। स्टीव स्मिथ के अनुभव को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था। दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट के दूसरे दिन चेन्नई सुपरकिंग्स से मुंबई में भिड़ना है।

विज्ञापन
Delhi Capitals name Rishabh Pant captain for IPL 2021, Shreyas Iyer ruled out with injury
ऋषभ पंत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी ने साल 2021 के लिए अपना नया कप्तान चुन लिया है। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में अब ऋषभ पंत टीम की बागडोर संभालेंगे। टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज से दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी काफी प्रभावित हैं। उपकप्तान होने के नाते सबसे पहले उन्हीं के नाम पर ही चर्चा की गई। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में ऋषभ पंत ने बल्ले से सभी को प्रभावित किया इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी उन्होंने अकेले अपने दम पर कुछ टेस्ट मैच टीम के लिए बनाए। अब तीन-तीन भारतीय विकेटकीपर आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे। केएल राहुल पंजाब किंग्स के अगुवा हैं और इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा दांव खेलते हुए युवा संजू सैमसन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
 

पांचवें सबसे युवा कप्तान
2016 में सबसे पहली बार दिल्ली ने ऋषभ पंत को खरीदा था। तब से वह इसी टीम के साथ हैं। 2018 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए वह पहले खिलाड़ी भी थे। 23 वर्षीय ऋषभ इसी के साथ आईपीएल इतिहास के पांचवें सबसे युवा कप्तान हो गए, उनसे आगे विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, सुरेश रैना और श्रेयस अय्यर का नाम है। कोहली और स्मिथ को 22 साल की उम्र में ही कप्तानी मिल गई थी तो रैना और अय्यर की उम्र 23 साल थी, लेकिन पंत की तुलना में दिनों में बड़े थे। पंत इससे पहले घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। साल 2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी।



श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी खिसकी
श्रेयस अय्यर को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आठवें ओवर के दौरान चोट लगी थी। शार्दुल ठाकुर गेंद फेंक रहे थे। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने करार शॉट लगाया। जिसे रोकने के लिए श्रेयस ने अपना पूरा शरीर झोंकते हुए डाइव मारा। इसके बाद वह कराते हुए दिखे और कंधा पकड़ कर बैठ गए। कप्तान विराट कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ी भी उनके पास गए। उनके कंधे में लगी चोट गंभीर थी, ऐसे में उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। फिर वह मैदान पर नहीं लौट पाए और बाद में वनडे सीरीज से ही बाहर होने की खबर सामने आई। अय्यर कम से कम चाह माह क्रिकेट से दूर रहेंगे।





अय्यर की कमी पूरी करना नामुमकिन
टीम मैनेजमेंट सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि अय्यर की गैरमौजूदगी में एक बेहतरीन बल्लेबाज भी खोने जा रहा है। यूएई में खेले गए पिछले सीजन में वह टूर्नामेंट के चौथे सर्वोच्च स्कोरर थे। केएल राहुल, शिखर धवन और डेविड वार्नर के बाद उनके नाम 519 रन थे। 2018 के मध्य में गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर के रूप में दिल्ली को नया कप्तान मिला था। तब से 26 वर्षीय इस मुंबईकर ने टीम को कामयाबी ही दिलाई है। एक बार प्लेऑफ तो पिछले सीजन में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले ने जमकर रन उगला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed