फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals captain Axar Patel fined Rs 12 lakh for maintaining slow over-rate in match against MI IPL 2025

IPL 2025: हार्दिक-पंत और सैमसन के बाद अक्षर पर भी चला बीसीसीआई का चाबुक, छठे कप्तान को मिली इस गलती की सजा

Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली के कप्तान पर यह जुर्माना लगा है। दिल्ली को मुंबई के खिलाफ मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Delhi Capitals captain Axar Patel fined Rs 12 lakh for maintaining slow over-rate in match against MI IPL 2025
अक्षर पटेल और स्टार्क - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में बीसीसीआई बिल्कुल भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। एक के बाद एक कई कप्तान धीमी ओवर गति के दोषी पाए जा चुके हैं। अब इस फहरिस्त में एक नया नाम जुड़ चुका है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल भी इसके दोषी पाए गए हैं और बीसीसीआई ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली के कप्तान पर यह जुर्माना लगा है। वह इस सजा को भुगतने वाले छठे कप्तान बन गए। दिल्ली को मुंबई के खिलाफ मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने जारी विज्ञप्ति में क्या कहा?
बीसीसीआई ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच नंबर 29 के दौरान धीमी ओवर-गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का उनकी टीम का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, अक्षर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'

IPL 2025: 'मुझे एक और मौका..', 40 गेंद में 89 रन की पारी खेलने वाले करुण नायर का संघर्ष, पढ़कर हो जाएंगे भावुक
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर इस सीजन अब तक एक भी विकेट नहीं ले सके
यह टूर्नामेंट में डीसी की पहली हार थी। अक्षर अब तक पांच मैचों में अक्षर कोई विकेट नहीं ले सके हैं। लखनऊ के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 18 रन दिए, हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच में 43 रन दिए, चेन्नई के खिलाफ तीसरे मैच में पांच रन दिए, बेंगलुरु के खिलाफ चौथे मैच में 52 रन दिए और मुंबई के खिलाफ पांचवें मैच में 19 रन दिए, लेकिन इनमें से किसी मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला। इसके अलावा बल्ले से भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके हैं। अक्षर ने चार पारियों में 67 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

अब तक छह कप्तानों पर लगा जुर्माना
यह इस साल अब तक खेले गए 29 मैचों में छठी बार है जब किसी टीम के कप्तान पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। बीसीसीआई ने सत्र शुरू होने से पहले नियमों में ढिलाई दी थी। कप्तानों को बैन करने के प्रावधान को हटा दिया गया था। उसके बाद धीमी ओवर गति के लिए इसी सत्र की शुरुआत में मुंबई के कप्तान हार्दिक पर, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।

इसके अलावा राजस्थान को दूसरी बार दोषी पाए जाने पर कप्तान संजू सैमसन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना और इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगा था। अब इस फहरिस्त में अक्षर पटेल भी शामिल हो गए हैं। बीसीसीआई ने प्रतिबंध हटाकर नियमों में ढिलाई तो दी, लेकिन जुर्माने में कोताही नहीं बरती जा रही है।

DC vs MI: 'भूलना होगा', अक्षर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; हार्दिक ने 37 वर्षीय इस बॉलर को बताया दमदार

मैच में क्या हुआ?
इस सीजन पहला मैच खेल रहे करुण नायर के 40 गेंद में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सत्र में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया। पहले चारों मैच जीतकर इस सत्र में पहली बार अपने मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में एक समय 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी नौ विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिए। दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई। मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अभिषेक पोरेल (25 गेंद में 33), ट्रिस्टन स्टब्स (एक) और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (13 गेंद में 15) के कीमती विकेट लिए।

आखिर में विपराज निगम (आठ गेंद में 14) और आशुतोष शर्मा (14 गेंद में 17) ने किला लड़ाने की कोशिश की, लेकिन मुंबई ने आखिरी ओवरों में जबर्दस्त फील्डिंग का प्रदर्शन करके तीन बल्लेबाजों को रन आउट किया। इससे पहले तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 205 रन बनाए। इस हार के बाद दिल्ली अब पांच मैचों में आठ अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि सत्र में छह मैचों में दूसरी जीत के बाद मुंबई इंडियंस सातवें स्थान पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed