{"_id":"67fc90e4df9bb2a7f5096e73","slug":"ipl-2025-dc-axar-patel-blames-batters-for-defeat-mi-captain-hardik-pandya-praises-37-year-old-karn-sharma-2025-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC vs MI: 'भूलना होगा', अक्षर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; हार्दिक ने 37 वर्षीय इस बॉलर को बताया दमदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs MI: 'भूलना होगा', अक्षर ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा; हार्दिक ने 37 वर्षीय इस बॉलर को बताया दमदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:06 AM IST
सार
मुंबई के कप्तान हार्दिक ने कहा, 'जीतना हमेशा खास होता है, खासकर इस तरह की जीत। कर्ण शर्मा ने गजब का जज्बा दिखाया। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और हम अपने मौकों को बनाए रखने में सफल रहे।'
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिलचस्प मुकाबला खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम का एक वक्त स्कोर 16 ओवर में छह विकेट पर 164 रन था। उन्हें 24 गेंद में 42 रन की जरूरत थी, लेकिन 18वें और 19वें ओवर में कुल मिलाकर चार विकेट ने उन्हें जीत की पटरी से उतार दिया। मैच के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपने बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से यह मैच जल्द से जल्द भूलना होगा। वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरी जीत के बाद बेहद खुश दिखे और उन्होंने 37 साल के स्पिनर कर्ण शर्मा की जमकर तारीफ की। कर्ण प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
2 of 6
करुण नायर
- फोटो : ANI
दरअसल, जब करुण नायर और केएल राहुल क्रीज पर थे, तो लग रहा था कि दिल्ली की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, करुण के आउट होते ही दिल्ली की टीम धराशाई हो गई। केएल राहुल 13 गेंद में 15 रन, विपराज निगम आठ गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। 19वें ओवर में दिल्ली ने लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट गंवाए। आश्चर्य की बात तो यह है कि तीनों खिलाड़ी रन आउट हुए। ओवर की चौथी गेंद पर आशुतोष शर्मा, पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव और आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा रन आउट हो गए। इससे दिल्ली की पारी 193 रन पर सिमट गई।
3 of 6
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
हार के बाद अक्षर ने कहा, 'मैच हमारे झोले में था। मध्यक्रम में कुछ खिलाड़ी अच्छी गेंद पर आउट हुए तो कुछ ने खराब शॉट खेलकर विकेट फेंके। आप इसे हर बार निचले क्रम के बल्लेबाजों पर नहीं छोड़ सकते। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। यह उन खराब दिनों में से एक है। आधे मैच तक खुश था। गेंद शुरू में रुक रही थी, लेकिन यह बेहतर हो गई और फिर ओस ने हमारी और मदद की। हमारे तीन स्पिनरों में से दो पावरप्ले और डेथ में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप अविश्वसनीय रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बल्लेबाजी के लिहाज से इस खेल को भूलने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक ने कहा, 'जीतना हमेशा खास होता है, खासकर इस तरह की जीत। वह (करुण नायर) शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि मैच हाथ से निकल रहा है। कर्ण शर्मा ने गजब का जज्बा दिखाया। उन्होंने मैच में गेंद से बहादुरी दिखाई। गेंद को टॉस करना जब बाउंड्री सिर्फ 60 मीटर लंबी थीं, देखना दमदार था। हमने कभी हार नहीं मानी। हम कहते रहे कि हम मुकाबले में बने रहना चाहते हैं। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया और हम अपने मौकों को बनाए रखने में सफल रहे।'
विज्ञापन
5 of 6
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
बल्लेबाजी क्रम पर हार्दिक ने कहा, 'मैं चाहता था कि वे खिलाड़ी सबसे ज्यादा गेंद खेलें जो फॉर्म में हैं। ओस ने बाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली में ओस थी। बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत थी कि खेल खत्म नहीं हुआ है। हम लड़ते रहना चाहते थे और टीम में यही मैसेज था। हमें पता था कि एक-दो विकेट मैच का रुख बदल देंगे। यह मेरे साथ पहले भी हो चुका है। इस तरह की जीत से लय बदल जाती है और सब कुछ बदल जाता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।