{"_id":"68dca89c6cd0e41b7b004fc1","slug":"deepti-sharma-and-amanjot-kaur-s-century-stand-powers-india-to-59-run-win-vs-sri-lanka-in-womens-odi-world-cup-2025-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Womens World Cup: 'अमनजोत के साथ साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रही', श्रीलंका पर जीत के बाद बोलीं दीप्ति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens World Cup: 'अमनजोत के साथ साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रही', श्रीलंका पर जीत के बाद बोलीं दीप्ति
Wed, 01 Oct 2025 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:35 AM IST
सार
मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं दीप्ति शर्मा ने जीत के बाद साफ कहा कि उनकी और अमनजोत की साझेदारी ही मैच का टर्निंग प्वाइंट रही।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले में श्रीलंका को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 59 रन से हराकर अभियान की शानदार शुरुआत की। यह जीत भारतीय टीम के लिए खास रही क्योंकि शुरुआती झटकों के बाद दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर ने मिलकर टीम को संकट से बाहर निकाला और मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।
भारत की पारी की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने शुरुआती दो ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद एक समय स्कोर 124/6 तक सिमट गया था। लेकिन सातवें विकेट के लिए दीप्ति शर्मा (53 रन, 53 गेंद, 3 चौके) और अमनजोत कौर (57 रन, 56 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) ने 103 रन की शतकीय साझेदारी कर भारत को संभाला। अंततः टीम ने 47 ओवर में आठ विकेट पर 269 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इससे पहले हरलीन देओल ने भी 48 रनों की उम्दा पारी खेलकर अहम योगदान दिया।

दीप्ति-अमनजोत की साझेदारी बनी टर्निंग प्वाइंट
मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं दीप्ति शर्मा ने जीत के बाद साफ कहा कि उनकी और अमनजोत की साझेदारी ही मैच का टर्निंग प्वाइंट थी। उन्होंने कहा, 'लगातार विकेट गिर रहे थे, ऐसे में अमनजोत के साथ मेरी साझेदारी बेहद जरूरी थी। हमने प्लान बनाया था कि लंबे समय तक टिकना है और हमने उसे अंजाम दिया।' दीप्ति ने यह भी बताया कि इस पारी के दौरान उन पर कोई दबाव नहीं था क्योंकि वे पहले भी ऐसी परिस्थितियों में खेल चुकी हैं।
गेंदबाजी में भी चमकीं दीप्ति
बल्ले से चमकने के बाद दीप्ति शर्मा गेंद से भी कमाल दिखाने में सफल रहीं। उन्होंने अपने स्पिन का पूरा फायदा उठाते हुए 54 रन देकर तीन विकेट झटके। वहीं स्नेह राणा (2/32) और श्री चरनी (2/37) ने भी किफायती गेंदबाजी कर श्रीलंका की बल्लेबाजी को दबाव में रखा। भारत के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 45.4 ओवर में 211 रन पर सिमट गई। कप्तान चामरी अटापट्टू ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। निलाक्षी डि सिल्वा ने 35 रन, हर्षिता समरविक्रमा ने 29 रन और अचिनी कुलासूर्या ने 17 रन का योगदान दिया।
भारत की मजबूत शुरुआत
इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। बल्लेबाजी में दीप्ति-अमनजोत की साझेदारी और गेंदबाजी में स्पिनरों के सामूहिक प्रदर्शन ने टीम को यह शानदार जीत दिलाई। दीप्ति ने कहा, 'पहला मैच हमेशा माहौल बनाता है। हमने इस मैच से काफी सकारात्मक बातें सीखी हैं और उम्मीद है कि पूरे टूर्नामेंट में इसी तरह प्रदर्शन करते रहेंगे।'