फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Jaya Marriage: एक-दूजे के हुए दीपक चाहर और जया भारद्वाज, 15 तस्वीरों में देखें शादी, राहुल और ईशानी भी पहुंचे

Thu, 02 Jun 2022 11:11 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jun 2022 11:11 AM IST
सार

आगरा के मैरिज गार्डन में दीपक और जया ने सात फेरे लिए। दीपक ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और जया की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Deepak Jaya Marriage: Deepak Chahar and Jaya Bhardwaj got married, See 15 Photos of Deepak Jaya Marriage, Rahul Chahar and Ishani also reached
दीपक चाहर और जया भारद्वाज (साथ में हैं ईशानी और राहुल) - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के 29 साल के ऑलराउंडर दीपक चाहर अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार को आगरा के मैरिज गार्डन में दीपक ने जया के साथ सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों कपल्स के घर वाले और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। दीपक के भाई और आईपीएल में पंजाब किंग्स से खेलने वाले राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी भी शादी में मौजूद रहीं।
Deepak Jaya Marriage: Deepak Chahar and Jaya Bhardwaj got married, See 15 Photos of Deepak Jaya Marriage, Rahul Chahar and Ishani also reached
दीपक चाहर की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
इस कपल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपक घोड़ी पर चढ़कर शादी के लिए जा रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में दीपक और जया को एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए दिख रहे हैं।
Deepak Jaya Marriage: Deepak Chahar and Jaya Bhardwaj got married, See 15 Photos of Deepak Jaya Marriage, Rahul Chahar and Ishani also reached
दीपक चाहर और जया की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और जया की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। दीपक ने कैप्शन में लिखा- जब हम पहली बार मिले थे तो मुझे महसूस हो गया था कि आप मेरे लिए ही बनीं हैं। हमने हर एक पल को जिया है और अब हम हमेशा साथ रहेंगे। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको खुश रखूंगा। यह मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Jaya Marriage: Deepak Chahar and Jaya Bhardwaj got married, See 15 Photos of Deepak Jaya Marriage, Rahul Chahar and Ishani also reached
दीपक चाहर और जया की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपक और जया की शादी में महेंद्र सिंह धोनी समेत कई दिग्गज क्रिकेटर्स के आने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, दीपक के छोटे भाई राहुल चाहर को छोड़कर अन्य कोई खिलाड़ी शामिल नहीं हो सका। 
विज्ञापन
Deepak Jaya Marriage: Deepak Chahar and Jaya Bhardwaj got married, See 15 Photos of Deepak Jaya Marriage, Rahul Chahar and Ishani also reached
दीपक चाहर और जया की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर की पत्नी जया भारद्वाज दिल्ली के बारहखंभा की रहने वाली हैं। उन्होंने एमबीए में उच्च शिक्षा ग्रहण की है। जया दिल्ली में एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेट हेड के पद पर कार्यरत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed