फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   debt ridden deccan chargers termination stands

कायम रहेगी डेक्कन चार्जर्स की बर्खास्तगी

Sat, 13 Oct 2012 09:46 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Sat, 13 Oct 2012 09:46 PM IST
विज्ञापन
debt ridden deccan chargers termination stands
बांबे हाईकोर्ट ने मध्यस्थ के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश पर शनिवार को अगली सुनवाई तक रोक लगा दी। इससे एक महीने की कानूनी जंग के बाद कर्ज में डूबी डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल टीम का दर्जा खो दिया है। डेक्कन के मालिक कोर्ट के पास 100 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करने में नाकाम रहे थे। यह इस टीम को बनाए रखने के लिए एक शर्त थी। बाद में उन्होंने अदालत से नियुक्त मध्यस्थ का सहारा लिया, जिन्होंने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। बीसीसीआई ने मध्यस्थ के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी, जिसकी शनिवार सुबह सुनवाई की गई। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मध्यस्थ के आदेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


इसका मतलब यह हुआ कि बीसीसीआई का डेक्कन का अनुबंधन समाप्त करने का फैसला कायम रहेगा और बोर्ड नई फ्रेंचाइजी के लिए निविदा जारी करने के लिए स्वतंत्र है। इससे अब पेच फंस गया है क्योंकि हैदराबाद फ्रेंचाइजी के मालिक डेक्कन क्रोनिकल होल्डिंग्स ने पिछले बृहस्पतिवार को ही मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी कमला लैंडमार्क के हाथों रियल एस्टेट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के हाथों अपनी टीम को बेच दिया था, जिसकी सूचना उन्होंने शुक्रवार को  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बांबे स्टॉक एक्सचेंज को दे दी थी।
विज्ञापन


लिहाजा फ्रेंचाइजी के प्रस्तावित बिक्री पर अनिश्चितता बन गई है। यह भी अभी साफ नहीं हो पाया है कि डेक्कन चार्जर्स के खिलाड़ियों को उनका भुगतान कैसे मिलेगा। अब सवाल यह है कि क्या बीसीसीआई डेक्कन की प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी देगा या नहीं। डेक्कन चार्जर्स उम्मीद कर रही थी कि टीम को बेचने से उनकी वित्तीय समस्याएं निपट जाएंगी लेकिन 13 सितंबर को चेन्नई में हुई नीलामी में उन्होंने एकमात्र बोली से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद की कंपनी पीवीपी वेंचर्स लिमिटेड ने 900 करोड़ रुपए की पेशकश की थी लेकिन डेक्कन ने इसे खारिज कर दिया था। डीसीएचएल ने हैदराबाद फ्रेंचाइजी को 2008 में 428 करोड़ रुपये में खरीदा था। नीलामी के समय इसका बेस प्राइस करीब 750 करोड़ रुपए का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed