फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deadline for player retention is January 21, trading window closes February 4: IPL chairman Brijesh Patel 

IPL 2021: खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख तय, कब बंद होगी ट्रेडिंग विंडो, जानिए सबकुछ

Fri, 08 Jan 2021 07:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 08 Jan 2021 07:09 AM IST
विज्ञापन
Deadline for player retention is January 21, trading window closes February 4: IPL chairman Brijesh Patel 
आईपीएल 2021 - फोटो : social media

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन बृजेश पटेल ने गुरुवार को कहा कि इस टी-20 लीग की संचालन परिषद ने फैसला किया है कि आठ फ्रेंचाइजियों को 21 जनवरी तक रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम सौंपने की स्वीकृति होगी।

विज्ञापन


21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा
पटेल और आईपीएल संचालन परिषद के सदस्यों ने इस हफ्ते आनलाइन बैठक की जिसमें अगले आईपीएल की योजना और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। पटेल ने बताया कि नीलामी की तारीख अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा, '21 जनवरी तक खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा और फ्रेंचाइजियों के लिए ट्रेडिंग विंडो चार फरवरी को बंद होगी।'
विज्ञापन


2021 की नीलामी के लिए बजट राशि में इजाफा नहीं होगा
उम्मीद है कि खिलाड़ियों की नीलामी फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होगी। आठ आईपीएल टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 85 करोड़ की राशि होगी और पटेल ने कहा कि 2021 की नीलामी के लिए बजट राशि में इजाफा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई के पास सिर्फ 15 लाख रुपये की राशि 
चेन्नई सुपरकिंग्स के पास पिछली नीलामी के बाद सिर्फ 15 लाख रुपये की राशि बची थी और उम्मीद की जा रही है कि वे केदार जाधव और पीयूष चावला के रूप में कम से कम दो महंगे खिलाड़ियों को रिलीज करके अपने बजट में इजाफा करेंगे। मुंबई इंडियन्स के संभवत: अपने सभी बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने की जरूरत है क्योंकि उसका संयोजन अच्छा है। टीम हालांकि अपने एक करोड़ 95 लाख रुपये के बजट में इजाफे के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स के पास सर्वाधिक 14 करोड़ 75 लाख रुपये
राजस्थान रॉयल्स के पास सर्वाधिक 14 करोड़ 75 लाख रुपये होंगे जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि के साथ नीलामी में उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के पास नौ करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आठ करोड़ 50 लाख और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास छह करोड़ 40 लाख रुपये की राशि होगी।

आईपीएल-14 का आयोजन भारत में होगा या नहीं
पता चला है कि संचालन परिषद ने एक महीने इंतजार का फैसला किया है और इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि आईपीएल-14 का आयोजन भारत में होगा या नहीं। बीसीसीआई सूत्र ने कहा, 'बीसीसीआई एक हफ्ते इंतजार करके देखा कि भारत में कोविड-19 से जुड़ी स्थित कैसी है और इसके बाद ही कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी चाहते हैं कि इसका आयोजन भारत में हो लेकिन फैसला करने से पहले हमें कुछ और समय इंतजार करना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed