फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DDCA secretary vinod Tihara in Meerut jail for past 1 month, colleagues thought he had COVIDー19

आइसोलेशन में नहीं पिछले एक महीने से मेरठ के जेल में बंद हैं डीडीसीए महासचिव विनोद तिहाड़ा 

Wed, 22 Apr 2020 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नयी दिल्ली/मेरठ
पीटीआई, नयी दिल्ली/मेरठ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 22 Apr 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
DDCA secretary vinod Tihara in Meerut jail for past 1 month, colleagues thought he had COVIDー19
डीडीसीए महासचिव विनोद तिहाड़ा - फोटो : social media

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के महासचिव विनोद तिहाड़ा कथित रूप से 'जीएसटी मानदंडों का पालन' नहीं करने के कारण इन दिनों जेल में हैं जबकि अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह कोविड-19 के लक्षण के कारण खुद को पृथक रखे हुए हैं।

विज्ञापन


उनसे कोई भी संपर्क नहीं कर पा रहा था। मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने पीटीआई से कहा, 'दिल्ली के निवासी विनोद तिहाड़ा नाम के व्यक्ति को जीएसटी मानदंडों के उल्लंघन के आरोप में 17 मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की नोएडा शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया था और वह इस समय मेरठ जेल में हैं।'
विज्ञापन


हालांकि, उन पर उल्लंघन का जो आरोप लगा है, वह किस तरह का था, इसको लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। तिहाड़ा बीसीसीआई में दिल्ली क्रिकेट के प्रतिनिधि हैं और राज्य की क्रिकेट संस्था के प्रभावी अधिकारी हैं। मार्च के मध्य से ही उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है जिससे उनके गुट के सदस्यों सहित डीडीसीए अधिकारी घबराये हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘काफी समय तो हमें लगा कि विनोद को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया जा चुका है। एक दो लोगों ने उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया था तो उन्हें बताया गया कि वह अलग रह रहे हैं। उनका फोन पिछले एक महीने से बंद हैं। ’’

धन की हेराफेरी को लेकर डीडीसीए के लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा द्वारा स्काइपे पर आयोजित हालिया आनलाइन सुनवाई के दौरान संस्था के एक वकील और उनके करीबी ने शीर्ष परिषद के सदस्यों को बताया कि उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।


अधिकारी ने कहा, 'हम सभी परेशान हो गए क्योंकि 15 मार्च तक हम सभी तिहाड़ा से अलग अलग जगहों पर मिले थे। हमने उन्हें कहा कि हमें इस बारे में सूचित क्यों नहीं किया गया क्योंकि हमें भी खुद को पृथक रखने की जरूरत थी। तब उन्होंने कहा कि अगर आप लोग कोविड-19 पॉजीटिव होते तो तुम्हें अभी तक पता चल जाता। यह बहुत ही संदेह वाली बात थी।' लॉकडाउन के कारण यह तो समझा जा सकता है कि उनकी जमानत की याचिका टाल दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed