{"_id":"67b9b010270e7b036c0f7dff","slug":"dc-w-vs-upw-w-wpl-2025-playing-xi-dream11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC W vs UP W: दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी यूपी वॉरियर्स, दीप्ति शर्मा को पहली जीत की तलाश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC W vs UP W: दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी यूपी वॉरियर्स, दीप्ति शर्मा को पहली जीत की तलाश
Sat, 22 Feb 2025 04:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 22 Feb 2025 04:38 PM IST
सार
टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही दिल्ली की टीम कप्तान मेग लानिंग के फॉर्म में लौटने से मजबूत हुई है। इसके अलावा मध्यक्रम में मारिजन कप और एनाबेल सदरलैंड ने अच्छा योगदान दिया है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और जेमिमा रौड्रिग्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
यूपी बनाम दिल्ली
- फोटो : WPL
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दीप्ति शर्मा की अगुआई वाली टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करने उतरेगी जबकि दिल्ली की नजरें अंक तालिका में एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल करने पर होंगी। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया और मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम तीसरे पायदान पर खिसक गई।
विज्ञापन
दिल्ली को इन बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही दिल्ली की टीम कप्तान मेग लानिंग के फॉर्म में लौटने से मजबूत हुई है। इसके अलावा मध्यक्रम में मारिजन कप और एनाबेल सदरलैंड ने अच्छा योगदान दिया है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और जेमिमा रौड्रिग्स से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोगी नहीं मिल पा रहा।

यूपी को फील्डिंग में करना होगा सुधार
यूपी वारियर्स की कमजोर कड़ी फील्डिंग साबित हुई है जिसके खिलाड़ियों ने तीन कैच टकपाये और कई मिसफील्ड की जिसका उसे खामियाजा भुगतना पड़ा। कप्तान दीप्ति शर्मा ने पिछला मैच हारने के बाद कहा था, अगर हम कैच लपक पाते तो नतीजा कुछ और होता लेकिन यह सब चलता रहता है। दीप्ति, उमा छेत्री और सलामी बल्लेबाज वृंदा दिनेश को अच्छी पारियां खेलनी होगी। किरण नवगिरे ने आक्रामक अर्धशतक जमाया लेकिन श्वेता सेहरावत और चिनेले हेनरी को छोड़कर बल्लेबाज चल नहीं सके।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
यूपी वारियर्स : किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, उमा छेत्री (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैकग्रा, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, राजेश्वरी गायकवाड़।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजन कप, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), जेस जोनासेन, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि।