फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dc vs upw women live cricket score delhi capitals vs up warriorz wpl 2025 8th match updates

DC vs UP: यूपी ने दिल्ली से लिया हार का बदला, दर्ज की टूर्नामेंट में पहली जीत, क्रांति-ग्रेस को मिले 4-4 विकेट

Sat, 22 Feb 2025 11:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 22 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
dc vs upw women live cricket score delhi capitals vs up warriorz wpl 2025 8th match updates
यूपी बनाम दिल्ली - फोटो : WPL

विस्तार

क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस की घातक गेंदबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 33 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में पहली जीत दर्ज की। शनिवार को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने चिनेले हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 144 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। इस तरह दीप्ति शर्मा की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स से पिछली हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन

दिल्ली को नहीं मिला बल्लेबाजों का साथ
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उन्होंने पहला झटका पांचवें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा। कप्तान मेग लैनिंग को क्रांति गौड़ ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ पांच रन बना सकीं। वहीं, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। दिल्ली की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा मारिजन कप ने नौ, एनाबेल सदरलैंड ने पांच, जेस जोनासन ने पांच, साराह ब्रायस ने पांच, निकी प्रसाद ने 18 और शिखा पांडे ने 15* रन बनाए। वहीं, अरुंधति रेड्डी और मिन्नू मणि खाता भी नहीं खोल सकीं। यूपी के लिए क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस के अलावा चिनेले हेनरी और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के लिए संकटमोचक साबित हुईं हेनरी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वेस्टइंडीज की चिनेले हेनरी ने 23 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 62 रन बनाए। एक समय पर यूपी के छह विकेट 14 ओवर में 91 रन पर गिर चुके थे। वेस्टइंडीज की दाहिने हाथ की बल्लेबाज हेनरी ने अरुंधति रेड्डी को 19वें ओवर में तीन छक्के लगाकर 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने गुजरात जायंट्स की सोफिया डंकली के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने 2023 सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ यह कारनामा किया था। आठवें नंबर पर उतरी हेनरी की इस पारी के दम पर यूपी ने दमदार स्कोर बनाया जबकि उसके विशेषज्ञ बल्लेबाज कुछ कर पाने में नाकाम रहे थे।

दिल्ली के गेंदबाजों ने यूपी के छह विकेट 89 रन पर निकाल दिए थे। यूपी के लिए किरण नवगिरे ने 20 गेंद में 17 रन बनाए। इससे पहले मारिजन कप ने वृंदा दिनेश (चार) को सस्ते में आउट किया। जेस जोनासेन ने दीप्ति शर्मा (13) और ताहलिया मैक्ग्रा (24) के विकेट लिए जबकि काप ने 13वें ओवर में ग्रेस हैरिस (दो) को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
यूपी वारियर्स :
किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर।
दिल्ली कैपिटल्स : शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed