{"_id":"6639c4ca46ddd37d6a089180","slug":"dc-vs-rr-ipl-2024-56th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2024-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs RR Playing 11 : राजस्थान के खिलाफ दिल्ली को हर हाल में भुनाना होगा मौका, मैकगर्क पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RR Playing 11 : राजस्थान के खिलाफ दिल्ली को हर हाल में भुनाना होगा मौका, मैकगर्क पर रहेंगी नजरें
Tue, 07 May 2024 11:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 07 May 2024 11:37 AM IST
सार
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals Playing 11 Prediction : दिल्ली को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो अपने घरेलू मैदान पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जबकि राजस्थान के पास इस मैच को जीतकर आधिकारिक रूप से नॉकआउट में पहुंचने का अवसर होगा।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को हर हालत में राजस्थान रॉयल्स जैसी जबरदस्त फॉर्म में चल रही टीम को हराना होगा और नजरें कप्तान ऋषभ पंत तथा जैक फ्रेजर मैकगर्क के बल्ले पर लगी होंगी। दिल्ली को अगर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो अपने घरेलू मैदान पर हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, जबकि राजस्थान के पास इस मैच को जीतकर आधिकारिक रूप से नॉकआउट में पहुंचने का अवसर होगा।
विज्ञापन
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL
अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति
दिल्ली ने अभी तक 11 में से पांच मैच जीते और छह हारे हैं। बाकी तीन मैच दिल्ली को हर हाल में जीतने होंगे, हालांकि उसके बाद भी उसके 16 ही अंक रहेंगे जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए शायद काफी नहीं हों। केकेआर ( 11 मैचों में 16 अंक ) और राजस्थान रॉयल्स ( 10 मैचों में 16 अंक ) के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ( 11 मैचों में 12 अंक), सनराइजर्स हैदराबाद ( 10 मैचों में 12 अंक ) और लखनऊ सुपरजाएंट्स ( 11 मैचों में 12 अंक ) 16 अंक के पार जा सकती हैं। ऐसे में दिल्ली शायद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद भी क्वालीफाई नहीं कर सके, लेकिन पंत का भरोसा महेंद्र सिंह धोनी की उस नीति पर है कि जिस पर नियंत्रण किया जा सकता है, उसी पर किया जाए।

ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
पंत के लिए होगी दोहरी चुनौती
अरुण जेटली स्टेडियम की सपाट पिच पर पंत के लिए दोहरी चुनौती होगी। वह चाहेंगे कि खलील अहमद, ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव जैसे उनके गेंदबाज यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग को सस्ते में आउट कर दें, लेकिन सिर्फ 60 मीटर की सीमारेखा होने से ऐसा करना कठिन होगा। अब तक तीन अर्धशतक समेत 380 रन बना चुके पंत पर एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन का दारोमदार होगा। उनके पास आस्ट्रेलिया के युवा फ्रेजर मैकगर्क जैसा आक्रामक बल्लेबाज है। ये दोनों मिलकर मैच का नक्शा पलट सकते हैं। दिल्ली को हालांकि रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण से कड़ी चुनौती मिलेगी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
राजस्थान के गेंदबाजों का अच्छा रहा है प्रदर्शन
दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को खेलना आसान नहीं होगा। उनके अलावा संदीप शर्मा के रूप में रॉयल्स के पास एक और उपयोगी गेंदबाज है। राजस्थान के गेंदबाजों का इकॉनामी रेट भी अच्छा रहा है लेकिन दिल्ली के पास अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ही ऐसे गेंदबाज हैं जिनका इकॉनामी रेट नौ से नीचे रहा है। खलील अहमद, मुकेश कुमार, लिजाड विलियम्स और एनरिच नॉर्त्जे काफी महंगे साबित हुए हैं। पिछली बार दोनों टीमें मार्च में जयपुर भिड़ी थीं जिसमें दिल्ली को पराजय का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पोवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्सः डेविड वॉर्नर, जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 56वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है दिल्ली और राजस्थान के बीच सीजन का 56वां मुकाबला?
दिल्ली और राजस्थान के बीच आईपीएल 2024 का 56वां मुकाबला सात मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा दिल्ली और राजस्थान के बीच सीजन का 56वां मैच?
दिल्ली और राजस्थान के बीच लीग का 56वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच?
दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।