फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI WPL 2025 Final Highlights Delhi Capitals vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights

WPL 2025: हरमनप्रीत ने दूसरी बार मुंबई इंडियंस को बनाया विजेता, दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार खिताब से चूकी

Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 15 Mar 2025 11:50 PM IST
सार

टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
DC vs MI WPL 2025 Final Highlights Delhi Capitals vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights
मुंबई ने दिल्ली को हराया - फोटो : PTI

विस्तार

नेट सिवर ब्रंट के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ रन से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। इसी के साथ मुंबई एक बार फिर महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में कामयाब हुई। टूर्नामेंट के तीसरे संस्करण का खिताबी मुकाबला शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 141 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की टीम ने दिल्ली को पहले संस्करण के फाइनल में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: DC vs MI: मुंबई ने दूसरी बार जीता खिताब, दिल्ली को फाइनल में आठ रन से हराया, सिवर-ब्रंट का ऑलराउंड प्रदर्शन
विज्ञापन

DC vs MI WPL 2025 Final Highlights Delhi Capitals vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights
दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 का खिताब जीता - फोटो : पीटीआई
ताश के पत्तों की तरह बिखरा दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम
150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को उसके बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। टीम ने महज 44 के स्कोर पर चार विकेट गंवाए। कप्तान मेग लैनिंग 13 और शेफाली वर्मा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जेस जोनासन को अमेलिया कर ने यास्तिका भाटिया के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 13 रन बना सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कप ने सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 30 रन बनाए। वहीं, एनाबेल सदरलैंड दो, सारा ब्राइस ने पांच, मिन्नू मणि ने चार रन बनाए। निकी प्रसाद 25 और श्री चरणी तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए नेट सिवर ब्रंट ने तीन जबकि अमेलिया कर ने दो विकेट लिए। वहीं, शबनम इस्माइल, हीली मैथ्यूज और साइका इशाक को एक-एक सफलता मिली।

DC vs MI WPL 2025 Final Highlights Delhi Capitals vs Mumbai Indians Women’s IPL Key Highlights
दिल्ली को हराकर मुंबई इंडियंस ने WPL 2025 का खिताब जीता - फोटो : पीटीआई
सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत ने मचाई गदर
इस मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नेट सिवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर के अलावा उनका कोई बल्लेबाज दिल्ली की घातक गेंदबाजों के खिलाफ नहीं टिक सका। टीम ने 14 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। मारिजन कप ने हीली मैथ्यूज (3) और यास्तिका भाटिया (8) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद ब्रंट और कप्तान कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 62 गेंदों में 89 रनों की साझेदारी हुई। श्री चरणी ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर को मिन्नू मणि के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, भारतीय बल्लेबाज ने 44 गेंदों में 66 रन बनाए। उनके अलावा अमेलिया कर दो, जी कमालिनी 10, अमनजोत कौर ने 14* और संस्कृति गुप्ता ने आठ* रन बनाए। सजीवन सजना खाता भी नहीं खोल सकीं। दिल्ली के लिए मारिजन कप, जेस जोनासन और श्री चरणी को दो-दो विकेट मिले जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: WPL: क्या नहीं चल रहा सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई महिला कप्तान मेग लैनिंग का जादू? दिल्ली खिताब से तीसरी बार भी चूकी
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed