फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI WPL Highlights: Delhi vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi

DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट से जीता मैच, मुंबई ने लगाई हार की हैट्रिक; जेमिमा का पचासा

Tue, 20 Jan 2026 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

DC vs MI Women’s Premier League 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रॉड्रिग्स की कप्तानी पारी के दम पर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हरा दिया है। दिल्ली ने इस तरह प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
DC vs MI WPL Highlights: Delhi vs Mumbai Today Women IPL Match Scorecard News in Hindi
जेमिमा रॉड्रिग्स - फोटो : WPL

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद अर्धशतक की मदद से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने नताली सिवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। 
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल
लगातार तीन मैच में हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। मुंबई के छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर बरकरार है। वहीं, जीत की पटरी पर लौटने वाली दिल्ली कैपिटल्स को फायदा हुआ है और वह चौथे स्थान पर आ गई है। दिल्ली के पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की अच्छी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली वर्मा और लिजेले ली ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली और लिजेले की बीच साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही डेब्यू मैच खेलने वाली वैष्णवी शर्मा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। शेफाली 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुईं। लिजेले अर्धशतक लगाने की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन संट्प आउट होकर पवेलियन लौट गईं। लिजेले 28 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन

जेमिमा की कप्तानी पारी
इसके बाद लाउरा वोलवार्ट रन आउट हो गईं। वोलवार्ट ने 19 गेंदों पर 17 रन बनाए। हालांकि, कप्तान जेमिमा ने मोर्चा संभाला और 36 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। तीन विकेट गिरने के बाद जेमिमा ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया और टीम को छह गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। जेमिमा 37 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद लौटीं, जबकि मारिजाने काप छह गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा को एक-एक विकेट मिले।

खराब शुरुआत के बाद हरमनप्रीत-नताली ने मुंबई को संभाला
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नंदिनी शर्मा ने सजीवन संजना को बोल्ड कर मुंबई इंडियंस को पहला झटका दिया। नंदिनी नौ गेंदों पर एक चौका की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मारिजाने काप ने हीली मैथ्यूज को बोल्ड किया जो 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नताली सिवर ब्रंट के साथ मिलकर टीम को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत हालांकि, अर्धशतक लगाने से चूक गईं और श्री चरणी की गेंद पर आउट हुईं। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए।

ब्रंट का पचासा
हरमनप्रीत भले ही अर्धशतक लगाने से चूक गईं, लेकिन ब्रंट ने पचासा पूरा किया। ब्रंट एक छोर से टिकी रहीं और उन्होंने मुंबई की रन गति को बढ़ाए रखा। हालांकि, दूसरे छोर पर उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला। निकोला कैरी 12 रन बनाकर आउट हो गईं और फिर अमनजोत कौर भी तीन बनाकर पवेलियन लौटीं। ब्रंट अंत तक टिकी रहीं और नाबाद रहकर पवेलियन लौटीं। नताली ने 45 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए, जबकि संस्कृति गुप्ता 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिल्ली के लिए श्री चरणी ने तीन विकेट लिए, जबकि मारिजाने काप और नंदिनी शर्मा को एक-एक विकेट मिले।

वैष्णवी का डेब्यू
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। दिल्ली की टीम में दीया यादव की एंट्री हुई है। मुंबई इंडियंस के लिए वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया है। वैष्णवी को चोटिल जी. कमालिनी की जगह मुंबई टीम में शामिल किया गया था। वहीं, पूनम खेमनार की भी टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेले ली (विकेटकीपर), लाउरा वोलवार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्स (कप्तान), दीया यादव, मारिजाने काप, लुसी हेमिल्टन, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।
मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नताली सिवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), निकोला कैरी, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शब्निनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed