फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs MI IPL 2026: Why Hardik Pandya playing against Delhi Capitals? Suryakumar is captaining Mumbai Indians

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक? सूर्यकुमार कर रहे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

Sat, 04 Apr 2026 03:29 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 04 Apr 2026 03:29 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक की जगह इस मैच में सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
DC vs MI IPL 2026: Why Hardik Pandya playing against Delhi Capitals? Suryakumar is captaining Mumbai Indians
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभाल रहे हैं। सूर्यकुमार पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे, लेकिन इस मैच में वह टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक बीमार हैं जिस कारण इस मैच में हिस्सा नहीं ले सके हैं।
विज्ञापन

दिल्ली ने जीता टॉस 
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं है। दिल्ली ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई टीम में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार?
टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने हार्दिक पांड्या की सेहत को लेकर कहा, हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं हैं जिस कारण वह इस मैच में खेलने के लिए फिट नहीं हैं। यही कारण है कि वह आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। आज मैं उनकी भूमिका निभा रहा हूं। हार्दिक की जगह दीपक चाहर, बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश और गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बाजवा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed