{"_id":"67e0ec4657751610dd09076d","slug":"dc-vs-lsg-rishabh-pant-and-kl-rahul-to-play-against-their-old-teams-axar-patel-revealed-game-plan-ipl-2025-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs LSG: आज अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलेंगे ऋषभ पंत और केएल राहुल, दिल्ली के नए कप्तान ने बताया गेम-प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs LSG: आज अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलेंगे ऋषभ पंत और केएल राहुल, दिल्ली के नए कप्तान ने बताया गेम-प्लान
Mon, 24 Mar 2025 10:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:59 AM IST
सार
DC vs LSG Today Match : दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल चाहते हैं कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने के अपने प्रयास में चीजों को सरल रखे।
विज्ञापन
पंत अब लखनऊ से और राहुल अब दिल्ली से खेलते दिखेंगे
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2025 में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। यह मैच विशाखापत्तनम के वाईएसआर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर सभी फैंस की नजरें होंगी क्योंकि दोनों ही टीमों के दो पूर्व कप्तान अपनी पुरानी टीम के सामने होंगे। लखनऊ के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत जहां पिछले सीजन तक दिल्ली के कप्तान थे, वहीं केएल राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ के कप्तान थे और फिलहाल दिल्ली की टीम में हैं। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। इतना ही नहीं, दिल्ली के मौजूदा कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ के खिलाफ मैच को लेकर अपना गेमप्लान भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
राहुल को लखनऊ और पंत को दिल्ली ने रिलीज किया
लखनऊ ने पिछले दो साल में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल को जमकर लताड़ लगाई थी। टीम के मालिक संजीव गोयनका को राहुल के साथ बीच मैदान बहस करते देखा गया था। इसके बाद से ही राहुल के इस टीम के साथ रुकने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, मेगा नीलामी से पहले राहुल को रिलीज कर दिया और फिर दिल्ली ने उन्हें खरीद लिया। वहीं, पंत को लखनऊ ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत और दिल्ली के बीच भी अनबन की बात सामने आई थी। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि मामला क्या था।
विज्ञापन
अक्षर पटेल ने बताया गेमप्लान
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल चाहते हैं कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने के अपने प्रयास में चीजों को सरल रखे। अक्षर ने सोमवार को यहां लखनऊ के खिलाफ अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'जब मुझे कप्तान घोषित किया गया तो मैं इस काम को लेकर आश्वस्त था। मैं 2019 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहा हूं, मैं इस फ्रेंचाइजी में एक क्रिकेटर के रूप में विकसित हो रहा हूं। मुझे यह जिम्मेदारी मिलने पर गर्व है।'
CSK vs RCB: ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के कप्तान ने खुद खोला राज
CSK vs RCB: ओपनिंग छोड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी क्यों कर रहे ऋतुराज गायकवाड़? सीएसके के कप्तान ने खुद खोला राज
'चीजें सरल रखें और यही मेरी रणनीति है'
उन्होंने कहा, 'पिछले 17 साल से हम खिताब के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन हमें नतीजों की परवाह नहीं है, लेकिन जो हमारे हाथ में है, हम उसका पालन करेंगे।' अक्षर ने कहा, 'आजकल क्रिकेट बदल गया है, आईपीएल बल्लेबाजों का खेल है जिसमें चौके और छक्के ज्यादा होते हैं, लेकिन हमें एक टीम के रूप में विकसित होना है। एक कप्तान के रूप में मेरा अपने साथियों को संदेश है कि इसे सरल रखें और यही मेरी रणनीति है।'
