फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs KKR, IPL Qualifier-2: Kolkata Knight Riders excellent record in the playoffs, Delhi Capitals may face trouble

DC vs KKR, IPL Qualifier-2: प्लेऑफ में कोलकाता का शानदार रिकॉर्ड, 11 में से सात मैच जीते, दिल्ली को होती है मुश्किल

Wed, 13 Oct 2021 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Oct 2021 04:46 PM IST
सार

प्लेऑफ में केकेआर की जीत प्रतिशत 77 फीसदी और दिल्ली की ी 18 फीसदी है। दोनों के बीच शारजाह में होने वाला मुकाबला भी दिलचस्प रहने वाला है।

विज्ञापन
DC vs KKR, IPL Qualifier-2: Kolkata Knight Riders excellent record in the playoffs, Delhi Capitals may face trouble
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 का दूसरा क्वालीफायर आज शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। केकेआर ने एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चार विकेट से हराया था। प्लेऑफ में केकेआर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने 2008 से लेकर अब तकर 11 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सात में उन्हें जीत मिली है।
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली का प्लेऑफ में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। उसने नौ में से सिर्फ दो मुकाबले जीते हैं और सात में हार का सामना करना पड़ा है। यानी केकेआर की जीत का प्रतिशत 77 फीसदी और दिल्ली का 18 फीसदी है। दोनों के बीच शारजाह में होने वाला मुकाबला भी दिलचस्प रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि आंकड़ों में कोलकाता और दिल्ली के बीच बराबरी की टक्कर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

केकेआर vs दिल्ली मैच के आंकड़े
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए हैं। इसमें से कोलकाता ने 15 और दिल्ली ने 14 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। यूएई में दोनों टीमें अब तक पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से तीन दिल्ली और दो मैच कोलकाता ने जीता है।

केकेआर का प्लेऑफ में रिकॉर्ड:
  • 2011: एलिमिनेटर में मु्ंबई से हारे।
  • 2012: क्वालीफायर-1 दिल्ली को हराया।
  • 2012: फाइनल में चेन्नई को हराया।
  • 2014: क्वालीफायर-1 में पंजाब को हराया।
  • 2014: फाइनल में पंजाब को हराया।
  • 2016: एलिमिनेटर में हैदराबाद से हारे।
  • 2017: एलिमिनेटर में हैदराबाद हराया।
  • 2017: क्वालीफायर-2 में मुंबई से हारे।
  • 2018: एलिमिनेटर में राजस्थान को हराया।
  • 2018: क्वालीफायर-2 में हैदराबाद से हारे।
  • 2021: एलिमिनेटर में बैंगलोर को हराया।

एलिमिनेटर में आरसीबी को हराया
कोलकाता की बात करें तो इसमें कोई संदेह नहीं कि सोमवार को एलिमिनेटर में आरसीबी को हराने के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी है। भारत में हुए आईपीएल 2021 के पहले फेज में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम ने सात में से सिर्फ दो मैच जीते थे। दूसरे फेज में टीम ने आठ में से छह मैच जीते।

दिल्ली का प्लेऑफ में रिकॉर्ड:
  • 2008: सेमीफाइनल-1 में मुंबई से हारे।
  • 2009: सेमीफाइनल-1 में हैदराबाद से हारे।
  • 2012: क्वालीफायर-1 में कोलकाता से हारे।
  • 2012: क्वालीफायर-2 में चेन्नई से हारे।
  • 2018: एलिमिनेटर में हैदराबाद को हराया।
  • 2018: क्वालीफायर-2 में चेन्नई से हारे।
  • 2020: क्वालीफायर-1 में मुंबई से हारे।
  • 2020: क्वालीफायर-2 में हैदराबाद को हराया।
  • 2021: क्वालीफायर-1 में चेन्नई से हारे।

अश्विन-मॉर्गन की टक्कर हो सकती है
दिल्ली ने यूएई चरण में सात मैचों में चार जीत दर्ज की हैं। लीग राउंड में जो एक मुकाबला डीसी ने गंवाया है, वह केकेआर और आरसीबी के खिलाफ था। केकेआर के खिलाफ मैच में ही रविचंद्रन अश्विन और इयोन मॉर्गन की भिड़ंत हुई थी। वहीं, डीसी को क्वालीफायर-1 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed