फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs KKR IPL 2026: Finn Allen stats most T20 hundreds in a calendar year century for KKR in IPL

DC vs KKR: फिन एलेन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक लगाने वाले पहले कीवी खिलाड़ी

Sat, 09 May 2026 08:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 09 May 2026 08:48 AM IST
सार

फिन एलेन ने केकेआर के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। एलेन ने इस दौरान नाबाद शतक लगाया और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आइए जानते हैं एलेन की पारी किस तरह खास रही।

विज्ञापन
DC vs KKR IPL 2026: Finn Allen stats most T20 hundreds in a calendar year century for KKR in IPL
फिन एलेन - फोटो : PTI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की। कम लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए एलेन ने धुआंधार बल्लेबाजी की और वह आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में सफल रहे। एलेन इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और वह आखिरकार अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। इसके साथ ही एलेन ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन

केकेआर की लगातार चौथी जीत
  • गेंदबाजों के बाद एलेन की बेहतरीन पारी से केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। केकेआर की यह मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत है। 
  • अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए। 
  • जवाब में केकेआर ने 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
  • केकेआर के लिए एलेन 47 गेंदों पर पांच चौकों और 10 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर नाबाद रहे। 
  • इस सीजन दिल्ली की यह घर में लगातार पांचवीं हार है। वहीं, कोलकाता ने मौजूदा सत्र की चौथी जीत के साथ अंक तालिका में सातवां स्थान हासिल कर लिया। 
  • अब उनके खाते में नौ अंक हो गए। हालांकि, नेट रन रेट -0.169 है। वहीं, दिल्ली आठ अंक और -1.154 नेट रन रेट के साथ आठवें स्थान पर लुढ़क गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज
एलेन एक कैलेंडर वर्ष में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस साल बीबीएल में पर्थ स्कोर्चर्स के लिए खेलते हुए 101 रन बनाए थे, जबकि टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। अब आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। एलेन आईपीएल में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ब्रैंडन मैकुलम दो अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगा चुके हैं। मैकुलम ने केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक-एक शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन

केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
एलेन केकेआर के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक ब्रेंडन मैकुलम, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन और एलेन ने ही शतकीय पारी खेली है। मैकुलम ने 2008 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए थे। वहीं, वेंकटेश ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 104 और सुनील नरेन ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी। वहीं, एलेन एक आईपीएल पारी में केकेआर के लिए सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा छक्के एक पारी में केकेआर के लिए मैकुलम और आंद्रे रसेल ने लगाए हैं। मैकुलम ने 2008 में आरसीबी के खिलाफ 13 छक्के और रसेल ने 2018 में सीएसके के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed