फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DC vs GT : Delhi capitals apologizes to cameraman who was hit by his shot during IPL match against Gujrat

IPL 2024: पंत के शॉट से घायल हुआ कैमरामैन, दिल्ली के कप्तान ने इस तरह मांगी माफी, देखें वीडियो

Thu, 25 Apr 2024 12:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Apr 2024 12:43 PM IST
सार

दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीत दर्ज की थी। पंत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली थी और उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन
DC vs GT : Delhi capitals apologizes to cameraman who was hit by his shot during IPL match against Gujrat
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान शॉट लगाया जो सीधा कैमरामैन को जाकर लगा। पंत ने अब उनसे माफी मांगी है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चार रन से जीत दर्ज की थी। पंत ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली थी और उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन


पंत के व्यवहार ने जीता दिल
दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पंत मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत कैमरामैन से उनके शॉट के लिए माफी मांगते दिख रहे हैं। पंत ने कहा, माफी करना देबाशीष भाई, 'मेरा इरादा आपको हिट करने का नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि आपने ध्यान दिया होगा। गुड लक।' इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने कैप्शन में लिखा, बीसीसीआई प्रोडक्शन विभाग के हमारे एक कैमरामैन दिल्ली बनाम गुजरात मैच के दौरान घायल हो गए थे। प्लेयर ऑफ द मैच और दिल्ली के कप्तान पंत ने कैमरामैन के लिए विशेष संदेश दिया है। 
विज्ञापन




पंत ने बनाए कई रिकॉर्ड
अपनी पारी के दौरान पंत ने एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 वर्षीय पंत ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की 18 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल है। यह दुनिया भर में किसी भी टी20 मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ सबसे अधिक रन नहीं हैं, बल्कि किसी खिलाड़ी द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ एक ही पारी में 60+ रन बनाने का पहला रिकॉर्ड भी है। वहीं, पंत आईपीएल इतिहास में विराट कोहली (उमेश यादव) और हाशिम अमला (लसिथ मलिंगा) के बाद किसी गेंदबाज के खिलाफ 50+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।  

दिल्ली ने गुजरात को हराया
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। यह गुजरात की दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अहमदाबाद में भी दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed