फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Day-Night Test: BCCI does not want to organize Pink Ball Test in India, Know the whole Matter

Day-Night Test: भारत में पिंक बॉल टेस्ट का आयोजन नहीं करना चाहता बीसीसीआई, फैंस से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

Mon, 11 Dec 2023 12:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Dec 2023 12:36 PM IST
सार

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि वे इस तरह के मैचों के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि ये तीन दिन से आगे नहीं जाते। उन्होंने कहा, 'फैंस की इसमें दिलचस्पी नहीं है और हमें पिंक बॉल टेस्ट देखने में उनकी दिलचस्पी बढ़ानी होगी।

विज्ञापन
Day-Night Test: BCCI does not want to organize Pink Ball Test in India, Know the whole Matter
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारत में डे-नाइट टेस्ट या पिंक बॉल टेस्ट मैचों की मेजबानी नहीं करना चाहता है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि ऐसे टेस्ट केवल दो या तीन दिनों में समाप्त हो जाते हैं। भारत के घरेलू सत्र में इस बार पुरुष और महिला टीमों के लिए कोई भी पिंक बॉल टेस्ट मैच शेड्यूल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि वे इस तरह के मैचों के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि ये तीन दिन से आगे नहीं जाते। उन्होंने कहा, 'फैंस की इसमें दिलचस्पी नहीं है और हमें पिंक बॉल टेस्ट देखने में उनकी दिलचस्पी बढ़ानी होगी। ऐसे टेस्ट चार से पांच दिनों तक चलने के बजाय दो या तीन दिनों में समाप्त हो जाते हैं। एक बार जब फैंस को इसकी आदत हो जाएगी, तब हम डे-नाइट टेस्ट के आयोजन के लिए जाएंगे।

Australia women's preparation for India day-night Test to begin during WBBL  | ESPNcricinfo
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार इसका आयोजन किया था और उसके बाद से पिंक बॉल से कोई टेस्ट नहीं हुआ है। हम इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन हम इसे धीरे-धीरे लागू करेंगे। भारत ने अब तक पिंक बॉल से चार टेस्ट खेले हैं। इनमें से तीन में टीम को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

भारतीय पुरुष टीम ने अब तक बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने पारी और 46 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

As Clear as Night And Day: Pink Ball Tests, Cricket's Latest Gimmick, a  Stopgap Remedy | NewsClick

एडिलेड में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया 36 रन पर ही सिमट गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 10 विकेट और श्रीलंका के खिलाफ 238 रन से जीत हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को छोड़कर बाकी तीन डे नाइट टेस्ट भारत ने अपनी जमीन पर खेले। 

भारत ने पिंक बॉल से अपना आखिरी टेस्ट बंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और तीन दिन में ही जीत दर्ज की थी। भारतीय महिला टीम का एकमात्र डे-नाइट टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में था और 2021 में खेला गया यह टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed