फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dawid Malan says India have got bowlers who can win Tests in all conditions 

ENG vs IND: इंग्लैंड को भारतीय गेंदबाजों का खौफ, इस खिलाड़ी ने कहा- हर हाल में जीतेगा भारत 

Tue, 24 Aug 2021 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Dawid Malan says India have got bowlers who can win Tests in all conditions 
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media

पहले दो टेस्ट मैचों भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उससे इंग्लिश बल्लेबाजों में खौफ है। कल यानी बुधवार से दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट शुरू हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान ने भारतीय गेंदबाजी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा भारत के पास हर परिस्थिति में टेस्ट मैच जीतने की क्षमता है। इतना ही नहीं, मलान ने भारतीय कप्तान विराट की तारीफ में भी कसीदे पढ़े। बता दें कि टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी।

विज्ञापन


मलान ने मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली ने टीम का नेतृत्व शानदार तरीके से किया है। मेरा मानना है कि विराट जिस तरह से अपने काम को करते हैं, उनमें जज्बा दिखता है और आप जानते हैं कि वह बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहते हैं।' मलान ने आगे कहा, 'विराट की टीम में बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी काफी गहराई है। उनके पास ऐसे गेंदबाज हैं जो हर परिस्थिति में टेस्ट क्रिकेट जीत सकते हैं। उनकी टीम में काफी विकल्प है।'
विज्ञापन


बता दें कि मलान को इंग्लैंड ने डोम सिबले की जगह टीम में शामिल किया है। तीन साल बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। मलान ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ ही साल 2018 में खेला था। मलान ने 15 टेस्ट में 724 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed