फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   David Warner Resigns as Captain of Sunrisers Hyderabad in ipl 2018

IPL: कप्तान के पद से बर्खास्त हुए डेविड वॉर्नर, इन खिलाड़ियों को मिल सकती है 'सनराइजर्स' की कमान

Wed, 28 Mar 2018 12:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
David Warner Resigns as Captain of Sunrisers Hyderabad in ipl 2018
david warner

बॉल टेंपरिंग मामले में फंसे ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर को एक और बड़ा झटका लगा है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालने वाले डेविड वॉर्नर को कप्तान के पद से हटा दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


इस ट्वीट में डेविड वॉर्नर को कप्तान पद से हटाए जाने की बात का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि फ्रैंचाइजी बहुत जल्द अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा करेगी। हालांकि इस टीम के तीन खिलाड़ियों के नाम की चर्चा बहुत ज्यादा हो रही है। अब उम्मीद की जा रही है कि शायद इन्हीं तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान बनाया जाएगा।

विज्ञापन

David Warner Resigns as Captain of Sunrisers Hyderabad in ipl 2018
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

इन खिलाड़ियों में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन के अलावा कीवी कप्तान केन विलियमसन और बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम शामिल है। हालांकि अभी तक इनमें से किसी भी खिलाड़ी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बता दें कि द. अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग मामले में घिरे डेविड वॉर्नर को उप कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद आईपीएल फ्रैंचाइजी ने यह फैसला लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था, जिसके बाद टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed