{"_id":"5eb367ac38f97a4601571fdd","slug":"david-warner-praises-both-steve-smith-and-virat-kohli-but-point-out-the-differences","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट का रन जुटाने का जुनून और जज्बा स्टीव से अलग: वॉर्नर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट का रन जुटाने का जुनून और जज्बा स्टीव से अलग: वॉर्नर
Thu, 07 May 2020 07:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 May 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
david warner with virat kohli
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर मानते हैं कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ समान रूप से अपनी टीमों का मनोबल बढ़ाते हैं, लेकिन दोनों का बल्लेबाजी का जज्बा और जुनून एक-दूसरे से अलग है। उन्होंने कहा, ‘विराट का रन जुटाने का जुनून और जज्बा स्टीव की तुलना में अलग है। कोहली विपक्षी टीम को कमजोर करने के लिए रन जुटाते हैं, जबकि स्मिथ अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाते हैं। स्टीव क्रीज पर गेंद को हिट करने के लिए जाते हैं, वह ऐसे ही चीजों को देखते हैं। वह क्रीज पर जमकर गेंदों को हिट करना चाहते हैं, वह आउट नहीं होना चाहते। वह इनका आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
विराट निश्चित रूप से आउट नहीं होना चाहते। वह जानते हैं कि अगर वह कुछ समय क्रीज पर बिताएंगे तो वह तेजी से काफी रन जुटा लेंगे। वह आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। इससे आने वाले खिलाड़ी को मदद मिलती है, भारतीय टीम के बहुत से खिलाड़ी हैं जो शानदार हो सकते हैं। जब क्रिकेट की बात आती है तो दोनों मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। दोनों क्रीज पर समय बिताकर रन जुटाना पसंद करते हैं।’
विज्ञापन