{"_id":"5cd2d804bdec22072e6f71cd","slug":"david-warner-post-instagram-message-and-wishes-sunrisers-hyderabad-for-eliminator-match-of-ipl-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिमिनेटर मैच से पहले हैदराबाद को मिला वॉर्नर का साथ, टीम को दिया ये खास संदेश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलिमिनेटर मैच से पहले हैदराबाद को मिला वॉर्नर का साथ, टीम को दिया ये खास संदेश
Wed, 08 May 2019 06:52 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 May 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल के करीब पहुंचने के लिए हैदराबाद और दिल्ली की टीम आमने-सामने होगी।
विज्ञापन
दोनों टीमों में जो जीतेगा वो दूसरे क्वालीफायर में चेन्नई से भिड़ेगा। दोनों ही टीमें अपने मुख्य खिलाड़ी के बगैर खेलने उतरेंगी।
हैदराबाद की टीम जहां अपने दोनों सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जोनी बेयरस्टो की कमी को महसूस करेंगे वहीं दिल्ली को भी अपने तूफानी गेंदबाज कगिसो रबाड़ा की कमी खलेगी।
विज्ञापन
विशाखापत्तनम में होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत लगाएंगी और जीत कर टूर्नामेंट के फाइनल के करीब पहुंचना चाहेंगी।
हालांकि मैच से पहले ही हैदराबाद की टीम को वॉर्नर का साथ मिला है जो जरुर उनकी टीम का मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा।
ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ऑरेंज आर्मी (हैदराबाद) को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन