फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   david warner and steve smith ban for one year after ball tempering verdict

बॉल टेंपरिंग विवाद: स्मिथ-वॉर्नर पर लगा एक साल का प्रतिबंध, बैनक्रॉफ्ट को मिली यह सजा

Wed, 28 Mar 2018 02:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
david warner and steve smith ban for one year after ball tempering verdict
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर फैसला आ गया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने तीनों ही खिलाड़ियों को सीरीज से बाहर कर वापस देश लौटने के आदेश दे दिए थे। वहीं बॉल टेंपरिंग की घटना के कुछ ही घंटे बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने क्रिकेट एसोसिएशन को स्टीव स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा था। इस मामले का खुलासा होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने जमकर अपने देश के खिलाड़ियों की फजीहत निकाली थी।
विज्ञापन


 

david warner and steve smith ban for one year after ball tempering verdict
बेनक्रॉफ्ट - फोटो : file
द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह मामला तब सामने आया जब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक कैमरे की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।

इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बताया कि बॉल टेंपरिंग के इस मामले में टीम के सभी सदस्यों को पता था। कप्तान स्मिथ का यह बयान सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में कंगारू टीम की बड़ी आलोचना हुई।

david warner and steve smith ban for one year after ball tempering verdict
david warner
इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन और ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने तीनों ही खिलाड़ियो ंपर सख्ता कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों की भूमिका पर सवाल उठने के बाद आईपीएल में इन्हें बड़ा झटका लगा।

दरअसल बीसीसीआई ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया। रॉजस्थान रॉयल्स ने जहां टीम का नया कप्तान अजिंक्य रहाणे को चुना, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइजी अभी इस मामले पर विचार कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed