भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतकर 1-0 से सीरीज में आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ग्रोइन इंजरी और ऑस्ट्रेलिया के सख्त कोविड-19 नियमों की वजह से मेलबर्न टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उनके अलावा ऑलराउंडर सीन एबॉट भी चोट की वजह से बॉक्सिंग डे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वार्नर और एबॉट अपनी अपनी चोटों के उपचार के लिए टीम के बायो बबल से बाहर थे। सिडनी में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद दोनों शनिवार को मेलबर्न पहुंचे थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, बॉक्सिंग डे टेस्ट से भी बाहर हुए खतरनाक डेविड वार्नर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Dec 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन