दक्षिण अफ्रीका के पॉचेसट्रॉम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में किलर मिलर के नाम से विख्यात डेविड मिलर ने इतिहास रच दिया। मिलर अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मिलर ने 35 गेंद पर शानदार शतक जड़ा। अंत में वह 36 गेंद में 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ढाया कहर, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी-20 का सबसे तेज शतक
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही रिचर्ड लेवी के नाम दर्ज था। लेवी ने साल साल 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 47 गेंद में शतक जड़ा था।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ढाया कहर, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी-20 का सबसे तेज शतक
इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत के केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के ही फॉफ डुपल्सी हैं। दोनों ने 46-46 गेंद पर शतक जड़ा है। राहुल ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरि़डा में 46 गेंद में शतक बनाया था। वहीं डुप्लेसी ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जोहानेसबर्ग में खेले गए टी-20 में 46 गेंद में शतक जड़ा था।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ढाया कहर, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी-20 का सबसे तेज शतक
पारी के दसवें ओवर में एबी डिविलियर्स के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उस वक्त अफ्रीकी टीम का स्कोर 78 रन था। मिलर ने अमला के साथ मिलकर रन गति बढ़ाई। सबसे पहले 23 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके बाद अगले पचास रन बनाने के लिए मिलर ने केवल 12 गेंद खर्च की और टी-20 का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया।
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने ढाया कहर, जड़ा अंतरराष्ट्रीय टी-20 का सबसे तेज शतक
अपनी इस धुआंधार पारी में मिलर ने 7 चौके और 9 छक्के जड़े। एक ओवर में मिलर ने 31 रन बनाए। सैफुद्दीन द्वारा किए पारी के 19 ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े और 31 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाने में सफल हुई।