फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच खिलाड़ी रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के हीरो 

Mon, 30 Oct 2017 03:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 30 Oct 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
 India vs New Zealand ODI five hero's of series 
भारत बनाम न्यूजीलैंड
एक साल के अंतराल में दूसरी बार भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज खेलने पहुंची न्यूजीलैंड के लिए अंजाम नहीं बदला। कानपुर वनडे में 6 रन से मात खाते ही कीवी टीम मे 2-1 के अंतर से सीरीज गंवा दी और टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार सीरीज पर कब्जा कर लिया। 1988 से लेकर आजतक कीवी टीम भारतीय सरजमीं पर कभी भी द्वपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी है। इस बार भी उनकी हार का सिलसिला जारी बदस्तूर जारी रहा। लेकिन सीरीज रोमांचक रही और दोनों टीमों के कई खिलाड़ियों ने अपनी छाप सीरीज में छोड़ी। आईए नजर डालते हैं सीरीज के पांच स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर । 


 

ये पांच खिलाड़ी रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के हीरो 

 India vs New Zealand ODI five hero's of series 
विराट कोहली - फोटो : SOCIAL MEDIA

विराट कोहली 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। विराट ने सीरीज के पहले और आखिरी वनडे में शतकीय पारी खेली। तीन मैचों में विराट ने 87.66 की औसत और स्ट्राइक रेट से कुल 263 रन बनाए। जिसमें 2 शतक शामिल हैं। सीरीज में विराट का उच्चतम स्कोर 121 रन रहा जो उन्होंने मुंबई वनडे में बनाया था। सीरीज के दौरान विराट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 

ये पांच खिलाड़ी रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के हीरो 

 India vs New Zealand ODI five hero's of series 
टॉम लेथम - फोटो : ESPN
टॉम लैथम

कीवी टीम के लिए सीरीज की सबसे बड़ी खोज विकेट कीपर बल्लेबाज टॉम लैथम साबित हुए। लैथम ने मुंबई वनडे में शानदार 103* रन की पारी खेलते हुए अनुभवी रॉस टेलर के साथ चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके बाद भी सीरीज में उनका फॉर्म जारी रहा। पुणे में उन्होंने 38 रन की पारी खेली। कानपुर में लैथम 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जब तक वो मैदान पर थे कीवी टीम की जीत पक्की नजर आ रही थी लेकिन उनके रन आउट होते ही न्यूजीलैंड की जीत की आशाओं पर पानी फिर गया और टीम इंडिया ने 6 रन से मैच अपने नाम कर लिया। लैथम ने सीरीज के तीन मैचों में 103 की औसत और 95.37 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पांच खिलाड़ी रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के हीरो 

 India vs New Zealand ODI five hero's of series 
शाट लगाते रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का बल्ला सीरीज के दो शुरुआती मैच में खामोश रहा लेकिन कानपुर में खेले गए निर्णायक वनडे में उन्होंने अपनी धमक दिखा दी। कानपुर वनडे में रोहित ने 137 गेंद में 147 रन की पारी खेलकर रोहित ने टीम इंडिया के बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका अदा की। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया। रोहित ने 3 मैच की तीन पारियों में 58 की औसत और 99.42 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे।


 
विज्ञापन

ये पांच खिलाड़ी रहे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के हीरो 

 India vs New Zealand ODI five hero's of series 
बुमराह - फोटो : bcci

जसप्रीत बुमराह

कानपुर वनडे में अपनी सूझबूझ भरी गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को 6 रन से जीत दिलाने वाले जसप्रीत बुमराह ने अंतिम ओवर में केवल 8 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया जबकि जीत के लिए कीवी टीम को 15 रन की दरकार थी। बुमराह सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन मैचों की तीन पारियों में 23.50 की औसत और 4.86 की इकोनॉमी से 6 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 3 विकेट रहा जो कि उन्होंने कानपुर वनडे में हासिल किया।  उनकी शानदार डेथ बॉलिंग एक बार फिर उन्हें सीरीज के स्टार साबित करने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुई। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed