{"_id":"5fdc4e014c560f30631f1816","slug":"dav-whatmore-appointed-coach-of-nepal-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को बनाया था विश्व विजेता, अब इस कमजोर टीम के कोच बने डेव वॉटमोर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका को बनाया था विश्व विजेता, अब इस कमजोर टीम के कोच बने डेव वॉटमोर
Fri, 18 Dec 2020 12:06 PM IST
अंशुल तलमले
New Delhi
New Delhi
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और श्रीलंका के विश्व कप विजेता कोच डेव वॉटमोर को नेपाल क्रिकेट संघ ने गुरुवार को आगामी सत्र के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। वॉटमोर पहले भारत की प्रथम श्रेणी टीम बड़ौदा का कोच पद संभालने वाले थे, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत राज्यों से कहा कि वे किसी वरिष्ठ नागरिक (60 साल से अधिक) को अपने सहयोगी स्टाफ में शामिल करने से बचें। इसलिए बड़ौदा ने वॉटमोर की सेवाएं नहीं लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
वॉटमोर 66 साल के हैं। नेपाल क्रिकेट संघ ने बयान में कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के डेव वॉटमोर को नेपाल की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।’ वॉटमोर इससे पहले श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के कोच रह चुके हैं।
विज्ञापन
1996 में जब श्रीलंका ने सभी को चौंकाते हुए विश्व कप जीता तो वॉटमोर ही श्रीलंका के कोच थे। वॉटमोर ने रणनीति के तहत सनथ जयसूर्या और रमेश कालूविताराना को बतौर सलामी जोड़ी अपनाया था जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए थे।
विज्ञापन