फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dasun Shanaka set to replace Kusal Perera as Sri Lankas white-ball captain
WI Inning
67/2 (7 ov)
Target: 224
Kamil Pooran 12(12)*
Shimron Hetmyer 43 (26)
WI need 157 runs in 13.0 remaining overs

SL vs IND: भारत के खिलाफ दासुन शनाका संभालेंगे टीम की कमान! कुसल परेरा की होगी छुट्टी

Thu, 08 Jul 2021 10:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है, जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

विज्ञापन
Dasun Shanaka set to replace Kusal Perera as Sri Lankas white-ball captain
दासुन शनाका - फोटो : social media

विस्तार

भारत के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में दासुन शनाका श्रीलंका टीम के कप्तान बन सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा कप्तान कुसल परेरा की छुट्टी होनी तय है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट ने शनाका को टीम की कमान सौंपने का फैसला कर लिया है जो अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 29 वर्षीय शनाका आक्रामक बल्लेबाज और तेज गेंदबाज है। वह पिछले चार वर्षों में श्रीलंका के कप्तान बनने वाले छठे खिलाड़ी होंगे। दिनेश चंदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, लेसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने और परेरा ने 2018 के शुरू से लेकर श्रीलंका की कमान संभाली है। शनाका ने 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में कप्तानी की थी, जिसमें उनकी टीम ने क्लीन स्वीप किया था।

विज्ञापन


श्रीलंकाई बल्लेबाजी कोच कोरोना संक्रमित
भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज शुरू होने से पहले श्रीलंका टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इंग्लैंड से लौटते ही बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर समेत श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया था। उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


13 जुलाई से शुरू होगी वन-डे सीरीज
भारत के श्रीलंका दौरे पर तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर पांच भारतीय खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया, जिसमें के गौतम, देवदत्त पडीक्कल, नीतिश राणा, ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन सकारिया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed