{"_id":"5e4fbaa88ebc3ef3df5304b2","slug":"darren-sammy-may-get-pakistan-citizenship-application-forwarded-to-president-by-peshawar-zalmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी को मिल सकती है पाकिस्तानी नागरिकता, राष्ट्रपति को भेजा गया आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कैरेबियाई क्रिकेटर डैरेन सैमी को मिल सकती है पाकिस्तानी नागरिकता, राष्ट्रपति को भेजा गया आवेदन
Fri, 21 Feb 2020 04:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 21 Feb 2020 04:40 PM IST
सार
- डैरेन सैमी के लिए मांगी गई पाकिस्तानी नागरिकता
- पेशावर जाल्मी के मालिक ने भेजा आवेदन
- राष्ट्रपति को लेना है फैसला
विज्ञापन
darren sammy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर डैरेन सैमी पाकिस्तानी नागरिक बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी फ्रैंचाइजी पेशावर जाल्मी ने उनके लिए मानद नागरिकता प्रदान करने वाले आवेदन को देश के राष्ट्रपति को भेजा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रैंचाइजी पेशावर जाल्मी के मालिक जावेद अफरीदी ने अपने खिलाड़ी सैमी के लिए यह पूरी प्रक्रिया की और उन्हें उम्मीद है कि कैरेबियाई क्रिकेटर का आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अफरीदी ने कहा, “हमनें डैरेन सैमी के लिए पाकिस्तान की मानद नागरिकता के लिए अनुरोध किया है। आवेदन वर्तमान में राष्ट्रपति के पास है। मैं पीसीबी चेयरमैन से अनुरोध करता हूं कि वह सैमी का साथ दें, जिससे इसे मंजूरी दी जा सके।
विज्ञापन
सैमी पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थे जिन्होंने पाकिस्तान में फिर से क्रिकेट की शुरुआत के लिए अपना समर्थन दिया था। वे पाकिस्तान की टी-20 लीग के सभी पांचों सीजन में साथ रहे हैं और पाकिस्तान के लिए कई मौकों पर अपना प्यार जता चुके हैं।
विज्ञापन