{"_id":"59b8fd084f1c1bfb7f8b6adc","slug":"darren-sammy-applauds-hassan-ali-for-yorker-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पाक गेंदबाज की जबर्दस्त यॉर्कर पर गिरा स्टार बल्लेबाज, फिर बजाई तालियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीडियो: पाक गेंदबाज की जबर्दस्त यॉर्कर पर गिरा स्टार बल्लेबाज, फिर बजाई तालियां
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 13 Sep 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
डैरेन सैमी
- फोटो : youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और वर्ल्ड इलेवन के बीच मंगलवार को हुए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में खेल भावना की जबर्दस्त मिसाल देखने को मिली। इस मुकाबले में पाक के तेज गेंदबाज हसन अली ने एक जबर्दस्त यॉर्क गेंद डाली, जिसे खेलते समय डैरेन सैमी गिर गए। हसन अली ने यह गेंद पारी के आखिरी ओवर में डाली थी।
विज्ञापन
आखिरी ओवर में वर्ल्ड इलेवन को 34 रन की दरकार थी। पहली ही गेंद पर डैरेन सैमी ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके बाद हसन अली ने जबर्दस्त वापसी की और इन स्विंग यॉर्कर पर सैमी को गिरा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान ने वर्ल्ड-XI को दी 20 रन से मात, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
विज्ञापन
हसन अली की यॉर्कर इतनी शानदार थी कि सैमी जब गिरने के बाद उठे तो ताली बजाकर गेंदबाज का हौसला बढ़ाया। अली ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए सैमी को उठाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया। हसन अली ने जब ये गेंद फेंकी तब पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे।
वसीम अकरम ने हसन अली की रफ्तार और उनकी यॉर्कर की बहुत तारीफ की। बता दें पाकिस्तान ने वर्ल्ड इलेवन को पहले टी20 में 20 रन से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड इलेवन के सामने 198 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में डु प्लेसी की सेना 177 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
पाकिस्तान की ओर से शादाब खान, रुमान रईस और सोहेल खान ने 2-2 विकेट झटके। इस मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे बाबर आजम, जिन्होंने 86 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और वो मैन ऑफ द मैच भी रहे।