रंगभेद पर क्रिकेटर डैरेन सैमी भी हुए मुखर, टाइगर वुड्स बोले- पुलिस ने अपनी हद पार की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के मिनेपोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दुनियाभर के खिलाड़ी अश्वेत खिलाड़ी खुलकर रंगभेद के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। क्रिस गेल के बाद अब वेस्टइंडीज को अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व दिलाने वाले डैरेन सैमी ने खरी-खरी सुनाई है।
सैमी ने कहा, 'अश्वेतों ने लंबा समय संघर्ष किया है। क्या आप अपना समर्थन देकर इस बदलाव का हिस्सा होना चाहते हैं। क्या आप मेरे जैसे लोगों के सामाजिक न्याय के लिए नहीं बोलेंगे? यह सिर्फ अमेरिका के बारे में नहीं है। यह चुप रहने का समय नहीं है। मैं आपको सुनना चाहता हूं।' सैमी ने आईसीसी और दुनिया के दूसरे क्रिकेट बोर्ड से भी रंभभेद, नस्लभेद का विरोध करने की अपील की।
Right now if the cricket world not standing against the injustice against people of color after seeing that last video of that foot down the next of my brother you are also part of the problem.
— Daren Sammy (@darensammy88) June 1, 2020
. @ICC and all the other boards are you guys not seeing what’s happening to ppl like me? Are you not gonna speak against the social injustice against my kind. This is not only about America. This happens everyday #BlackLivesMatter now is not the time to be silent. I wanna hear u
— Daren Sammy (@darensammy88) June 2, 2020
For too long black people have suffered. I’m all the way in St Lucia and I’m frustrated If you see me as a teammate then you see #GeorgeFloyd Can you be part of the change by showing your support. #BlackLivesMatter
— Daren Sammy (@darensammy88) June 2, 2020
— Tiger Woods (@TigerWoods) June 2, 2020
अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे फ्लॉयड मैवीदर
जॉर्ज फ्लॉयड का अंतिम संस्कार 9 जून को ह्यूस्टन में होगा, इससे पहले पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन फ्लॉयड मैवेदर ने जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार और उनका स्मारक बनाने का सारा खर्चा उठाएंगे।
बता दें कि धोखाधड़ी के आरोपी जॉर्ज फ्लॉयड को पुलिस ने गिरफ्तार कर थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया। गर्दन पर घुटना रखने से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं उसी पुलिस अधिकारी ने अपना दूसरा पैर जॉर्ज की कमर पर रखा था, जहां उनके दोनों हाथ बंधे हुए थे। जॉर्ज बार-बार कहता रहा कि मुझे मत मारो, लेकिन जब तक उसकी आंखें बंद नहीं हुई और शरीर में हल्कापन नहीं आया, तब तक पुलिस ऑफिसर ने एक न सुनी। शव-परीक्षा की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक जॉर्ज की स्वास्थ्य हालत और पुलिस की हिंसा का मिलाजुला परिणाम है जॉर्ज की मौत।