फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Daren Sammy Awarded: Former West Indies world-winning captain received the award in Pakistan, honored with the title of 'Sitara-e-Imtiaz'

Daren Sammy Awarded: वेस्टइंडीज के पूर्व विश्व विजेता कप्तान को पाकिस्तान में मिला अवॉर्ड, 'सितारा-ए-इम्तियाज' के खिताब से नवाजे गए

Mon, 30 May 2022 07:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 May 2022 07:45 PM IST
सार

सैमी हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ जुड़े हैं। पीएसएल में वो पेशावर जाल्मी के कोच और कप्तान रह चुके हैं। सैमी ने पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी को लेकर काफी प्रयास भी किए थे।

विज्ञापन
Daren Sammy Awarded: Former West Indies world-winning captain received the award in Pakistan, honored with the title of 'Sitara-e-Imtiaz'
डैरेन सैमी को सम्मानित किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज की टीम को 2016 टी-20 विश्व कप में खिताब दिलाने वाले कप्तान डैरेन सैमी को पाकिस्तान सरकार ने अवॉर्ड दिया है। उन्हें पाकिस्तान सरकार ने 'सितारा-ए-इम्तियाज' अवॉर्ड से नवाजा है। सैमी ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन


यह खिताब पाकिस्तान सरकार द्वारा साहित्य, कला, खेल, चिकित्सा या विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दी जाती है। दरअसल सैमी हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ जुड़े हैं। पीएसएल में वो पेशावर जाल्मी के कोच और कप्तान रह चुके हैं। सैमी ने पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी को लेकर काफी प्रयास भी किए थे। इस कारण सैमी को 'सितारा-ए-इम्तियाज' खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Daren (@darensammy88)

विज्ञापन
विज्ञापन


सैमी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'सितारा-ए-इम्तियाज' सचमुच मेरे लिए गर्व का पल है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने लिखा- क्रिकेट की वजह से मैं पूरी दुनिया में घूम चुका हूं। पाकिस्तान निश्चित रूप से इन जगहों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जो मुझे हमेशा घर जैसा महसूस कराती है। पाकिस्तान की सरकार और लोगों से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है। 

पाकिस्ताम में सितारा-ए-इम्तियाज पुरस्कार नागरिक या सैन्य कर्मी को दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है। सैमी ने वेस्टइंडीज के लिए 38 टेस्ट, 126 वनडे और 68 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में सैमी ने 1323 रन बनाए, वहीं वनडे में उनके नाम 1871 रन रहे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सैमी के नाम 587 रन हैं। इसके अलावा सैमी ने टेस्ट में 84 विकेट, वनडे में 81 विकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय 44 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed