{"_id":"57943a1909ad1879e6f56dd420c09a4a","slug":"dalmiya-says-bcci-in-an-embarrassing-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे लिए अपमानजनक स्थिति हैः डालमिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हमारे लिए अपमानजनक स्थिति हैः डालमिया
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने बांबे हाई कोर्ट के बीसीसीआई द्वारा गठित जांच कमेटी को अवैध और असंवैधानिक करार दिए जाने को बोर्ड के लिए अपमानजनक बताया है।
विज्ञापन
बांबे हाई कोर्ट ने मंगलवार को आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गठित की गई दो सदस्यीय जांच कमेटी को खारिज कर दिया था।
कोर्ट का फैसला आने के बाद डालमिया ने कहा, 'मुझे अभी पूरी जानकारी नहीं है। साथ ही मैं यह भी नहीं जानता कि यह संकट की स्थिति है या नहीं। लेकिन यह निश्चित तौर पर हमारे लिए अपमानजनक स्थिति है।'
विज्ञापन
इस कमेटी ने राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन को क्लीन चिट दी थी।
इसके साथ ही जांच रिपोर्ट में चेन्नई सुपर किंग्स की मालिकाना कंपनी इंडिया सीमेंट को पाक साफ बताया गया था।