{"_id":"5ee240398ebc3e42fc5991e2","slug":"dale-styen-house-attacked-three-times-by-goons-in-capetown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कहर के बीच स्टेन के घर में तीसरी बार चोरी का प्रयास, अकेली मां को अब भी सता रहा डर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना कहर के बीच स्टेन के घर में तीसरी बार चोरी का प्रयास, अकेली मां को अब भी सता रहा डर
Thu, 11 Jun 2020 08:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
dale styen
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉकडाउन के बीच शुक्रवार से तीन बार उनके घर में जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया गया और इस तरह की एक घटना ने उनकी मां को बेहद डरा दिया है।
विज्ञापन
स्टेन ने मंगलवार रात ट्वीट किया, 'शुक्रवार से घर में जबर्दस्ती घुसने के तीन प्रयास किए गए। कल उन्होंने मेरे दोस्त की कार तोड़ दी और आज मेरी मां बेहद डर गई जो घर में अकेली थीं।'
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में एक जून से तीसरे चरण के लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। स्टेन ने सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
उन्होंने 93 टेस्ट में 22.95 के औसत से 439 विकेट चटकाए हैं। स्टेन ने एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 196 और 64 विकेट हासिल किए हैं।