{"_id":"5b9c9fda867a55013d11a3b7","slug":"dale-steyn-returns-in-south-african-side-after-almost-2-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मैदान पर 2 साल बाद लौटेगी 'स्टेन गन'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खत्म हुआ फैंस का इंतजार, मैदान पर 2 साल बाद लौटेगी 'स्टेन गन'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 15 Sep 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अफ्रीकी तूफानी गेंदबाज डेल स्टेन मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। 'स्टेन गन' के नाम से मशहूर इस गेंदबाज को 30 सितंबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को 16 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीकी टीम में स्टेन का नाम आने से फैंस में उत्साह का माहौल है। 35 वर्षीय स्टेन हाल के दिनों में चोटों से जूझ रहे थे और अक्टूबर 2016 के बाद से वनडे मैच नहीं खेले थे।
विज्ञापन
हाल में उन्होंने सफेद गेंद से खेलने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह अपने वनडे करियर का अंत इंग्लैंड में 2019 क्रिकेट विश्व कप में खेलकर समाप्त करना चाहते हैं। फाफ डु प्लेसिस को दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया है लेकिन यह उनके फिटनेस आंकलन के बाद होगा।
विज्ञापन
डेल स्टेन अगस्त में श्रीलंका में कंधे में चोट लगी थी और दक्षिण अफ्रीका वापस लौटकर उन्होंने कहा था कि वह जल्दबाजी करने के बजाय जिम्बाब्वे श्रृंखला में नहीं खेलना पसंद करेंगे।