डेल स्टेन ने इस टीम के साथ किया करार, बिग बैश लीग में खेलते आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन अब बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। 36 वर्षीय स्टेन ने अभी शुरुआती 6 मैचों के लिए मेलबर्न स्टार्स से अनुबंध किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 17 दिसंबर से होने वाली है।
स्टेन ने इसी साल अगस्त में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कंधे की चोट की वजह से वह विश्व कप 2019 से बाहर हो गए थे। उसके बाद भारत के दौरे पर टी-20 सीरीज में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, उन्होंने खुद को वनडे और टी-20 फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए उपलब्ध बताया था।
क्रिकइंफो के अनुसार, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने स्टेन को छह मैच खेलने की इजाजत दे दी है, लेकिन तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर वह फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए नहीं चुने जाते हैं तो उनके पास बीबीएल में अधिक मैच खेलने का भी विकल्प है।
Here we go! #teamgreen https://t.co/YSr8q0LduE
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) October 8, 2019
स्टेन इस साल मार्च के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेले है। स्टेन पहली बार बीबीएल में खेलेंगे। इससे पहले, एबी डिविलियर्स और क्रिस मोरिस इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। बता दें कि स्टेन को बीबीएल में खेलने के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से अनापत्ति प्रमाण पत्र लगेगा क्योंकि वे उसके अनुबंधित खिलाड़ी हैं।
टेस्ट क्रिकेट में 439 विकेट लेने वाले स्टेन ने कहा, मेरे लिए देश सबसे पहले आता है और मैं पूरे करियर के दौरान देश को महत्व देता रहा। इसके चलते एक बार फिर देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात होगी लेकिन यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो मैं दक्षिण अफ्रीका में बाहर बैठकर मैच नहीं देखूंगा। यदि ऐसा होता है तो मैं वापस लौटकर मेलबर्न स्टार्स की तरफ से खेलना चाहूंगा।