{"_id":"fad0bf139e08f52ef3cc348a2286f23a","slug":"cyclone-helen-2nd-odi-india-vs-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वनडे में कहीं हेलेन न डाल दे बाधा!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वनडे में कहीं हेलेन न डाल दे बाधा!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज का दूसरा मैच विशाखापटनम में रविवार को खेला जाना है, लेकिन तूफान के कारण यह मैच रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान हेलेन गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मछलीपटनम से दक्षिण पूर्व में 210 किमी और ओंगोल से उतर पूर्व में 330 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में स्थित था। इस तूफान के आज शाम दक्षिण आंध्र तट पर टकराने की आशंका है।
दो दिन बाद आंध्र प्रदेश के ही विशाखापटनम में 24 नवंबर को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाना है।
भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोच्चि मैच जीतकर 1-0 से आगे है।
तूफान चेतावनी केंद्र के अनुसार, राज्य के दक्षिण और उत्तर के तटीय जिलों के अलावा विशाखापत्तनम में भी भारी बारिश हो सकती है।
क्रिकेट प्रशंसकों को आस है कि इन इलाकों में भारी बारिश न हो जिससे रविवार को होने वाले मैच पर कोई बाधा पड़े।
हालांकि वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में मैदान को सुखाने के लिए सुपर सोपर्स के अलावा कई अन्य बेहतरीन सुविधाएं हैं। लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि कितनी बारिश होगी।
विज्ञापन
दोनों टीमें शुक्रवार को विशाखापत्तनम पहुंच गई हैं और खिलाड़ी शनिवार को अभ्यास सत्र में भाग लेंगे।