फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CT 2025: PCB's disgrace, big lapse in players' safety, fan entered the field and hugged Rachin Ravindra

CT 2025: PCB की किरकिरी, खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक, मैदान में घुसकर फैन ने रचिन रवींद्र को गले लगाया

Wed, 26 Feb 2025 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Feb 2025 09:52 AM IST
सार

इस घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा उसे पाकिस्तान के सभी क्रिकेट स्थलों में प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
CT 2025: PCB's disgrace, big lapse in players' safety, fan entered the field and hugged Rachin Ravindra
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रावलपिंडी स्टेडियम में न्यूजीलैंड-बांग्लादेश मैच के दौरान एक दर्शक के मैदान में घुसने से सुरक्षा घेरे को तोड़े जाने पर संज्ञान लिया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मेजबानों की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

'स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बातचीत की'
बयान में कहा गया है, 'एक जिम्मेदार संस्था के रूप में हमने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बातचीत की है जिन्होंने सभी स्थानों पर खेल के मैदान के आसपास सुरक्षा कर्मियों को बढ़ाने और प्रवेश नियंत्रण उपायों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।' इस घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इसके अलावा उसे पाकिस्तान के सभी क्रिकेट स्थलों में प्रवेश करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी ने घटनाओं को रोकने के लिए उठाया कदम
पीसीबी ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बोर्ड सुरक्षा एजेंसियों और स्थल अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा सके और उसे मजबूत किया जा सके। सोमवार को जिस व्यक्ति ने मैच के दौरान मैदान में अंदर घुसकर शतकवीर रचिन रविंद्र को गले लगाने की कोशिश की थी, उसे घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम पहले राउंड से बाहर
इससे पहले गत चैंपियन पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों का सफर टूर्नामेंट में ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया है। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को दुबई में मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो ग्रुप ए से शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में प्रवेश करेगी। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का गत चैंपियन होने के साथ ही मेजबान भी था, लेकिन उसका प्रदर्शन काफी खराब रहा जिस कारण टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। दिलचस्प बात यह है कि 19 फरवरी को इस आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई और छह दिन बाद ही मेजबान टीम का सफर खत्म हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed