फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CT 2025 Final: 'I remember the 2017 final, I couldn't finish vs Pakistan,' said Hardik Pandya KL Rahul Jadeja

CT 2025 Final: 'मुझे 2017 फाइनल याद है, तब PAK के खिलाफ फिनिश नहीं कर सका था', जीत के बाद बोले हार्दिक पांड्या

Mon, 10 Mar 2025 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

उन्होंने केएल राहुल की भी तारीफ की जिन्होंने फाइनल में नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'केएल शांत थे और सही समय पर अपने शॉट्स खेले। वह काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनके जैसी टाइमिंग किसी के पास नहीं है।'

विज्ञापन
CT 2025 Final: 'I remember the 2017 final, I couldn't finish vs Pakistan,' said Hardik Pandya KL Rahul Jadeja
हार्दिक पांड्या का चैंपियंस ट्रॉफी के साथ आईकॉनिक पोज (बीच में) - फोटो : Hardik Pandya Instagram

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की सफलता का जश्न मना रहे स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने कहा कि उन्हें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार अभी तक याद है। उस समय भारत को फाइनल में पाकिस्तान ने 180 रन से हराया था और हार्दिक उस भारतीय टीम के सदस्य थे। हार्दिक ने तब आक्रामक पारी भी खेली थी और ऐसा लग रहा था कि वह अकेले जीत दिला देंगे, लेकिन वह रन आउट हो गए थे। हार्दिक ने 2017 फाइनल में 43 गेंद में 76 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)


'राहुल जैसी टाइमिंग किसी के पास नहीं'
उन्होंने टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद कहा, 'आईसीसी टूर्नामेंट जीतना हमेशा शानदार होता है। मुझे 2017 अच्छी तरह से याद है। उस समय फिनिश नहीं कर पाया था, लेकिन खुशी है कि इस बार कर सका।' उन्होंने केएल राहुल की भी तारीफ की जिन्होंने फाइनल में नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने कहा, 'केएल शांत थे और सही समय पर अपने शॉट्स खेले। वह काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनके जैसी टाइमिंग किसी के पास नहीं है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)


'जीत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है'
केएल ने भारतीय पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाई जब एक समय 42वें ओवर में स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था। राहुल ने कहा, 'मुझे यकीन था कि जीत तक पहुंचा दूंगा। शांत बने रहना जरूरी था। मुझे खुशी है कि इस बार जीत दिला सका। मैने पांच मैचों में तीन बार इस तरह बल्लेबाजी की है।' उन्होंने कहा, 'शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन इस टीम में कौशल है। हम सभी ने जिस तरह शुरूआती दिनों से क्रिकेट खेली और पेशेवर क्रिकेटर बनने के बाद दबाव झेला। बीसीसीआई ने सभी को तैयार किया और हम खुद को बेहतर बनाने के लिए खुद को चुनौतियां देते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)


'वरुण ने कहा- सपना सच हो गया है'
इस टूर्नामेंट में भारत के ट्रंपकार्ड रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग मैच में मुझे टीम में जगह मिली तो मैने सोचा नहीं था कि ऐसा प्रदर्शन होगा। सपना सच हो गया।' सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा, 'अद्भुत लग रहा है। पहली बार मैंने रोहित की बल्लेबाजी का पूरा मजा बैठकर लिया। उसने मुझे कहा था कि स्कोरबोर्ड पर अंतर कितना भी रहे, वह अंत तक बल्लेबाजी करना चाहता है। हम 2023 में चूके, लेकिन लगातार आठ वनडे जीतकर अच्छा लग रहा है।' वहीं, रवींद्र जडेजा ने कहा, 'मेरे साथ ऐसा ही होता है। कभी हीरो तो कभी जीरो। नए बल्लेबाज के लिए विकेट आसान नहीं था। हार्दिक और केएल ने शानदार बल्लेबाजी की। चैंपियंस ट्रॉफी जीतना बहुत बड़ी बात है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed