{"_id":"593b04ba4f1c1b51039c92ba","slug":"ct-2017-tim-southee-takes-five-wicket-in-just-18-balls-against-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy 2017:जो काम 73 गेंद में नहीं कर पाए साउदी, 18 गेंद में ही कर दिखाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy 2017:जो काम 73 गेंद में नहीं कर पाए साउदी, 18 गेंद में ही कर दिखाया
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:25 AM IST
विज्ञापन
Tim
टिम साउदी ने इस टूर्नामेंट के 18 गेंदों में कुल 5 विकेट हासिल किए। बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती ओवर में ही उन्होंने तीन विकेट लिए और इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो गेंद पर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप ए के अंतिम लीग मुकाबले में टिम साउदी ने 16 गेंद पर तीन विकेट झटके, लेकिन आप जानकार हैरान हो जाएंगे कि इस विश्वस्तर को टूर्नामेंट के शुरुअाती 73 गेंद में एक भी विकेट नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
साउदी ने पिछले मैच और इस मैच में कमाल दिखाते हुए बांग्लादेश की हालत खराब कर दी। साउदी ने इस मैच में सधी हुई गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 3.71 की इकोनॉमी से 26 रन देकर तीन विकेट लिए। 28 वर्षीय टिम ने 118 एक दिवसीय मैच में कुल 157 विकेट लिए है। बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम ने निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाए।
विज्ञापन