{"_id":"6154e4428ebc3e62546e602b","slug":"csk-vs-srh-ipl-2021-csk-vs-srh-preview-head-to-head-stats-prediction-playing11-chennai-super-kings-vs-sunrisers-hyderabad-ms-dhoni-david-warner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेंगे धोनी के सुपर किंग्स, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेंगे धोनी के सुपर किंग्स, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
Thu, 30 Sep 2021 07:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:50 AM IST
सार
चेन्नई ने लगातार तीन मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में जगह लगभग पक्की कर ली है। दूसरी ओर हैदराबाद के लिए इस सीजन कुछ भी ठीक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। यह मैच शारजाह में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई जहां अंक तालिका में सबसे ऊपर है, वहीं हैदराबाद की टीम सबसे नीचे है। ऐसे में धोनी की टीम यह मैच जीतकर रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी। टीम तीन बार आईपीएल चैंपियन भी रह चुकी है। वहीं, हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स शीर्ष पर
चेन्नई ने लगातार तीन मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम के 10 मैचों के बाद 16 अंक हैं। उसने अब तक आठ मुकाबले जीते हैं और दो में हार मिली है। दूसरी ओर हैदराबाद के लिए इस सीजन कुछ भी ठीक नहीं हुआ है। पहले फेज में डेविड वार्नर को कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद से टीम का प्रदर्शन गिरता गया। टीम ने 10 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं।

आंकड़ों में चेन्नई का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो इसमें भी चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इसमें से चेन्नई ने 11 और हैदराबाद ने चार मैच जीते हैं। यूएई में इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं। इसमें सीएसके ने दो और हैदराबाद ने एक मैच जीता है। पहले फेज में दोनों के बीच हुए मुकाबले को चेन्नई ने सात विकेट से जीता था।
आंकड़ों की बात करें तो इसमें भी चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 15 मुकाबले हुए हैं। इसमें से चेन्नई ने 11 और हैदराबाद ने चार मैच जीते हैं। यूएई में इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए हैं। इसमें सीएसके ने दो और हैदराबाद ने एक मैच जीता है। पहले फेज में दोनों के बीच हुए मुकाबले को चेन्नई ने सात विकेट से जीता था।
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई की सलामी जोड़ी जबरदस्त फॉर्म में
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो पिछले सीजन (2020) में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने इस सीजन जबरदस्त वापसी की है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डिंग, टीम सभी डिपार्टमेंट में मजबूत दिखी है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लिसस जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। गायकवाड़ ने पिछली तीन पारियों में 40, 38 और नाबाद 88 रन बनाए। ऐसे में टीम उनसे एकबार फिर अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद करेगी।

धोनी अब तक आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके
मध्यक्रम में मोईन अली, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू भी बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। निचले क्रम में कप्तान धोनी अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। फैंस उम्मीद करेंगे कि इस मैच में उनका बल्ला चले। वहीं, कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में रवींद्र जडेजा ने तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम को जिताया था। उन्होंने आठ गेंद में 22 रन बनाए थे।

सैम करन की जगह ब्रावो की वापसी संभव
गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन औसतन रहा है। पिछले मैच में ड्वेन ब्रावो की कमी खली थी। सैम करन उतने प्रभावशली नहीं रहे थे। इस मैच में ब्रावो की वापसी हो सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड के हाथों में ही होगी। स्पिन में मोईन जडेजा का साथ निभाएंगे।
गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन औसतन रहा है। पिछले मैच में ड्वेन ब्रावो की कमी खली थी। सैम करन उतने प्रभावशली नहीं रहे थे। इस मैच में ब्रावो की वापसी हो सकती है। वहीं, तेज गेंदबाजी की कमान शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड के हाथों में ही होगी। स्पिन में मोईन जडेजा का साथ निभाएंगे।
आईपीएल 2021 में चेन्नई vs हैदराबाद
- फोटो : अमर उजाला
वार्नर को इस मैच में भी नहीं मिलेगा मौका
दूसरी तरफ हैदराबाद की बात करें तो राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में जीत के बाद कप्तान विलियमसन जीत के लय को बरकरार रखना चाहेंगे। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह दूसरे टीमों के मजे को किरकिरा करना चाहेगी। राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में में सनराइजर्स टीम प्रबंधन का सबसे बड़ा फैसला डेविड वार्नर को बाहर करने का था। वार्नर ने अब तक इस सीजन में 24.37 की औसत से महज 181 रन बनाए हैं। इस मैच में भी उनके मैदान पर उतरने की संभावना बेहद कम है।

जेसन रॉय ही साहा के साथ करेंगे ओपनिंग
वार्नर की जगह इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को मैदान पर उतारा गया। उन्होंने भी मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 60 रन बनाये और नौ गेंद बाकी रहते टीम की जीत में अहम योगदान दिया। विलियमसन ने भी अर्धशतक लगाकर फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे। वहीं, युवा अभिषेक शर्मा ने भी बखूबी उनका साथ निभाया था। विलियमसन उसी टीम के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

हैदराबाद के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया
पिछले मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार और जेसन होल्डर ने डेथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी की और आखिरी 17 गेंदों में राजस्थान के बल्लेबाजों को एक भी चौका नहीं लगाने दिया। स्पिन की कमान राशिद खान के हाथों में ही होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान) (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सैम करन/ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड/लुंगी एनगिडी।