फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs SRH ipl 2018 Qualifier 1 Mumbai Wankhede Stadium match live scorecard

'धोनी की सेना' ने कटाया फाइनल का टिकट, रोमांचक क्वालीफायर में SRH को 2 विकेट से हराया

Wed, 23 May 2018 04:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 23 May 2018 04:25 AM IST
विज्ञापन
CSK vs SRH ipl 2018 Qualifier 1 Mumbai Wankhede Stadium match live scorecard
फाफ डु प्लेसिस

चेन्नई सुपरकिंग्स ने फाफ डू प्लेसी (62*) की बेहतरीन पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन


फाफ के साथ शार्दुल ठाकुर नाबाद 15 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के लिए फाफ डू प्लेसी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। फाफ ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।
विज्ञापन


हैदराबाद द्वारा मिले 140 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने चेन्नई सुपरकिंग्स को शेन वॉटसन (0) के रूप में बड़ा झटका दिया। इसे बाद सुरेश रैना ने फाफ के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी करना शुरू ही किया था कि सिद्धार्थ कौल ने चौथे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रैना (22) और अंबाती रायुडू (0) को क्लीन बोल्ड किया। दूसरे विकेट के लिए रैना और फाफ के बीच 24 रन की साझेदारी हुई, जबकि रायुडू गोल्डन डक के शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आठवें ओवर की चौथी गेंद पर सनराइजर्स के स्टार स्पिनर राशिन खान ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को (9) क्लीन बोल्ड किया। चेन्नई के लिए यह बहुत बड़ा झटका था। वहीं, 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने एक बार चेन्नई को पांचवा झटका दिया। खान ने ड्वेन ब्रावो (7) को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके अलावा रविन्द्र जडेजा (3) को संदीप शर्मा ने कट एंड बोल्ड किया।

इसके बाद संदीप शर्मा ने दीपक चाहर (10) कार्लोस ब्रैथवेट के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कार्लोस ब्रैथवेट 43 रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे। वहीं, 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर हरभजन सिंह (2) रन बनाकर रनआउट हुए। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्नर कुमार को एक सफलता मिली।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य रखा था। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।

50 के स्कोर पर ही SRH के गिरे थे 4 विकेट

CSK vs SRH ipl 2018 Qualifier 1 Mumbai Wankhede Stadium match live scorecard
csk

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) के रूप में तगड़ा झटका लगा। चेन्नई के ओपनर तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने धवन को कट एंड बोल्ड कर डगआउट का रास्ता दिखाया। धवन के आउट होने के कुछ ही देर के बाद लुंगी एन्गिडी ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीवत्स गोस्वामी को खुद की गेंद पर कैच लेकर आउट किया। वह मात्र 12 रन बनाकर डगआउट लौटे। दूसरे विकेट के लिए गोस्वामी और विलियमसन के बीच 34 रन की साझेदारी हुई। 

इसके बाद पांचवें ओवरी की दूसरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद को सबसे बड़ा झटका दिया। उन्होंने एसआरएच के कप्तान कप्तान केन विलियमसन को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 15 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। वहीं, सातवें ओवर की चौथी गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने शाकिब अल हसन (12) को विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों कैच आउट कराया।

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांचवा झटका दिया। उन्होंने खुद की गेंद पर मनीष पांडे (8) का कैच लेते हुए उनको चलता किया। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर ड्वेन ब्रावों ने अपनी ही गेंद पर कैच लेते हुए यूसुफ पठान (24 ) को डगआउट पहुंचाया। इसके बाद आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार (7) रनआउट हो गए।

CSK ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला किया

CSK vs SRH ipl 2018 Qualifier 1 Mumbai Wankhede Stadium match live scorecard
csk srh

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2018 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने टीमों में एक बदलाव किया था। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने सैम बिलिंग्स की जगह शन वॉटसन को शामिल किया था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने टीमों में कोई बदलाव नहीं किया था।

टीमेंः-

चेन्नई सुपरकिंग्स:  शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), फाफ डू प्लेसी, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपर चाहर, लुंगी एनगिडी।

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, श्रीवत्स गोस्वामी, केन विलियमसन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, राशिद खान,  भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed