फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs RCB: Girl proposes RCB fan during live match, wasim jafer congratulated in funny way

VIDEO: बैंगलोर ने चेन्नई को हराया तो आरसीबी के फैन को एक लड़की ने कर दिया आउट, लाइव मैच में किया प्रेम का इजहार

Thu, 05 May 2022 12:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 May 2022 12:48 PM IST
सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में बुधवार को 49वां मुकाबला खेला गया। मैच में चौके-छक्के के अलावा कई रोमांचक मोड़ भी देखने को मिले। लेकिन इस दौरान स्टैंड में मौजूद दो प्रेमियों ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां एक लड़की ने अपने दोस्त से सरेआम प्यार का इजहार किया। 

विज्ञापन
CSK vs RCB: Girl proposes RCB fan during live match, wasim jafer congratulated in funny way
लाइव मैच में लड़की ने अपने प्रेमी से किया प्यार का इजहार - फोटो : Social media

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में बुधवार को 49वां मुकाबला खेला गया। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 13 रन से जीत हासिल की। चेन्नई की इस सीजन की यह सातवीं हार थी तो वहीं बैंगलोर छठी जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई। मैच में चौके-छक्के के अलावा कई रोमांचक मोड़ भी देखने को मिले। लेकिन इस दौरान स्टैंड में मौजूद दो प्रेमियों ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां एक लड़की ने अपने दोस्त से सरेआम प्यार का इजहार किया। 

विज्ञापन


दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का जब 11वां ओवर चल रहा था, उसी वक्त टीवी स्क्रीन पर इस जोड़ी को दिखाया गया। इसमें एक लड़की ने घुटनों पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया और फिर लड़के ने हां कहकर उसे अपने गले से लगा लिया। प्रपोज़ल के बाद दोनों एक-दूसरे से गले मिले। लड़के ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी पहनी हुई थी तो वहीं लड़की ने भी लाल रंग की ड्रेस डाली हुई थी। 
विज्ञापन

 


दोनों के प्रपोजल को देखने के बाद ग्राउंड पर जमकर शोर मचा और तालियां बजाई गईं। साथ ही देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैसे ये पहली बार नहीं है, लाइव मैच के दौरान प्रेम का इजहार करना अब आम बात हो चुकी है। हालांकि यह शायद पहली बार हुआ कि किसी लड़की ने लड़के को प्रोपोज़ किया।

 

अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी इस जोड़ी की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा आरसीबी फैन को प्रपोज करती स्मार्ट गर्ल। अगर वह आरसीबी के प्रति वफादार रह सकता है, तो वह निश्चित रूप से अपने साथी के प्रति वफादार रह सकता है। शाबाश, प्रपोज करने के लिए एक अच्छा दिन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed