फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs MI IPL 2021: CSK in deep trouble; Ambati Raydu retired hurt

MI vs CSK: पहले ही मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को झटका, सिर्फ तीन गेंद खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुआ यह खिलाड़ी

Sun, 19 Sep 2021 08:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Sep 2021 08:18 PM IST
सार

मैच के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर थी, जो कि चेन्नई के खिलाड़ी के कोहनी पर जाकर लगी। इसके बाद वे दर्द से जूझते दिखे।

विज्ञापन
CSK vs MI IPL 2021: CSK in deep trouble; Ambati Raydu retired hurt
आईपीएल 2021 में मुंबई vs चेन्नई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स है। पहले ही मैच में चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा। मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज अंबाती रायुडू तीन गेंद ही खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
विज्ञापन


सीजन के 31वें मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत निराशाजनक रही और लगातार दो ओवर में फाफ डुप्लेसिस और मोईन अली का विकेट गंवा दिया। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में डुप्लेसिस और एडम मिल्ने ने दूसरे ओवर में मोईन अली को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

 

रायुडू को दूसरे ओवर में चोट लगी

CSK vs MI IPL 2021: CSK in deep trouble; Ambati Raydu retired hurt
मुंबई vs चेन्नई मैच में चोटिल अंबाती रायुडू। - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रायुडू बल्लेबाजी के लिए उतरे। दूसरे ओवर में मिल्ने की आखिरी तीन गेंद खेलने के बाद वे चोटिल हो गए। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद बाउंसर थी, जो कि रायुडू के कोहनी पर जाकर लगी। इसके बाद वे दर्द से जूझते दिखे। 

मैदान पर फीजियो को भी बुलाया गया। हालांकि, इससे रायुडू की परेशानी में कमी नहीं हुई। उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला लिया और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, रैना भी कुछ खास नहीं कर सके और 4 रन बनाकर आउट हो गए। सीएसके की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 156 रन बना सकी।

चेन्नई के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। रायुडू ने ही मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2021 के पहले फेज में 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वे टीम के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed