फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs MI IPL 2021: Bad news for CSK, Du Plessis groin injury can rule him out of the league opener

CSK की मुश्किलें बढ़ीं: डुप्लेसिस चोटिल हुए, पहले चरण के सात मैचों में चार अर्धशतक लगाए थे, उथप्पा-ऋतुराज कर सकते हैं ओपनिंग

Thu, 16 Sep 2021 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Sep 2021 03:55 PM IST
सार

डुप्लेसिस ने सीएसके के लिए ओपनिंग करते हुए कई शानदार पारियां खेलीं। पहले चरण के सात मैचों में उन्होंने 64 की औसत और 145.45 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95* रन का रहा।

विज्ञापन
CSK vs MI IPL 2021: Bad news for CSK, Du Plessis groin injury can rule him out of the league opener
सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस कमर की चोट (ग्रोइन इंजरी) की वजह से कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस कमर की चोट (ग्रोइन इंजरी) की वजह से आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। वे हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के कई मैचों में चोट की वजह से नहीं खेले थे। 
विज्ञापन


अगर वह नहीं खेलते हैं, तो टीम को बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि वे शानदार फॉर्म में थे। डुप्लेसिस ने पहले चरण के सात मैचों में चार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। इसकी बदौलत सीएसके ने सात में से पांच मैचों में जीत हासिल की थी। अब उनकी जगह अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ले सकते हैं। 
विज्ञापन

सीएसके के लिए क्यों जरूरी हैं डुप्लेसिस?

डुप्लेसिस ने सीएसके के लिए ओपनिंग करते हुए कई शानदार पारियां खेलीं। पहले चरण के सात मैचों में उन्होंने 64 की औसत और 145.45 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए। इसमें चार अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 95* रन का रहा। 

डुप्लेसिस ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर टीम को कई अच्छी साझेदारियां दीं। पहले तीन मैच को छोड़कर उन्होंने बाकी चार मैच में 50+ रन का स्कोर बनाया। इस दौरान ऋतुराज के साथ उन्होंने दो शतकीय और 1 अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। डुप्लेसिस ने अपने आईपीएल करियर में कुल 91 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 34.96 की औसत से 2622 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

कौन हो सकता है डुप्लेसिस का रिप्लेसमेंट?

वैसे तो सीएसके के कप्तान एमएस धोनी एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ऋतुराज जैसे युवा बल्लेबाज के साथ के लिए वे किसी अनुभवी बल्लेबाज को ही ओपनिंग के लिए भेज सकते हैं। सीएसके के पास इस रोल के लिए कई बल्लेबाज मौजूद हैं। 

अंबाती रायडू, मोईन अली और सैम करन जैसे बल्लेबाज भी इस रोल को बखूबी निभा सकते हैं, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा धोनी की पहली पसंद हो सकते हैं। उथप्पा पहले भी कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग कर चुके हैं। सैम करन भी कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से पहला मैच नहीं खेलेंगे।

केकेआर टीम से खेलते हुए उनका ओपनिंग रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में उथप्पा डुप्लेसिस की जगह ले सकते हैं। उन्होंने 189 आईपीएल मैच में 27.92 की औसत और 129.99 के स्ट्राइक रेट से 4607 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ मैदान में उतरेगी सीएसके

आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। सीएसके की टीम इस दिन पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी। इस मैच के लिए चेन्नई की टीम इस प्रकार हो सकती है...

रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दूल ठाकुर/लुंगी एनगिडी, इमरान ताहिर, दीपक चाहर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed