फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   CSK vs KKR Match Report and Scorecard Update as Kolkata knight riders beat Chennai Super kings by six wickets

CSK vs KKR: कोलकाता ने चेन्नई को छह विकेट से हराया, रिंकू-नीतीश ने किया कमाल, चेन्नई की स्पिन तिकड़ी फ्लॉप

Sun, 14 May 2023 11:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 14 May 2023 11:44 PM IST
सार

चेन्नई की टीम हार के बावजूद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं, इस जीत के साथ कोलकाता के 12 अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है। 
 

विज्ञापन
CSK vs KKR Match Report and Scorecard Update as Kolkata knight riders beat Chennai Super kings by six wickets
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2023 के 61वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता के पास 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, हार के बावजूद चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा या किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन


इस मैच में चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन बनाए। गेंदबाजी में दीपक चाहर ने तीन विकेट लिए। वहीं, कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने 54 और नीतीश राणा ने नाबाद 57 रन बनाए। गेंदबाजी में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


चेन्नई की अच्छी शुरुआत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स को ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। ऋतुराज 17 रन बनाकर चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद कॉन्वे ने रहाणे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। चेन्नई ने पावर्पेल में एक विकेट खोकर 52 रन बनाए। 



रहाणे ने 11 गेंद में 16 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। रहाणे के बाद कॉन्वे भी 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन ने एक ही ओवर में अंबाती रायुडू (चार रन) और मोईन अली (एक रन) को आउट कर चेन्नई का स्कोर 72/5 कर दिया। इसके बाद शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने चेन्नई की पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। हालांकि, जडेजा ने 24 गेंद में 20 रन की पारी खेली, जो टीम के हित में नहीं थी। 

आखिरी ओवर में धोनी बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन इस मैच में वह कोई छक्का नहीं लगा सके। अंत में चेन्नई ने छह विकेट खोकर 144 रन बनाए। शिवम दुबे 34 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और वैभव अरोड़ा को एक-एक विकेट मिला। 



कोलकाता की खराब शुरुआत
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। रहमनुल्लाह गुरबाज पहले ही ओवर में एक रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बने। चाहर ने अपने अगले ओवर में वेकटेश अय्यर को भी नौ रन के स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं, चाहर के तीसरे ओवर में जेसन रॉय भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। कोलकाता के तीन विकेट 33 रन पर गिर गए थे। इसके बाद नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने पारी संभाली। दोनों ने तेजी से रन बनाए और कोलकाता की टीम पावरप्ले में 46 रन बनाने में सफल रही। 



रिंकू और नीतीश के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
रिंकू सिंह और नीतीश राणा ने चौथे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। चेपक के मैदान पर यह चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। रिंकू ने 43 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। 18वें ओवर में मोईन अली के सटीक थ्रो ने उन्हें आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रिंकू ने नीतीश के साथ मिलकर कोलकाता का स्कोर 132 रन तक पहुंचा दिया था और उनकी टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी। 
विज्ञापन

अंत में नीतीश राणा ने आंद्रे रसेल के साथ मिलकर कोलकाता को जीत दिलाई। वह 44 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए दीपक चाहर के अलावा कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका। दीपक ने पावरप्ले में ही तीन विकेट लिए थे। इसके बाद कोलकाता का सिर्फ एक विकेट रन आउट के जरिए गिरा।



खराब फील्डिंग बनी हार की वजह
चेन्नई के मथीशा पाथिराना ने इस मैच में नीतीश राणा का कैच छोड़ा था। इस समय राणा 18 रन पर खेल रहे थे। उनका यह कैच छोड़ना चेन्नई की टीम को भारी पड़ गया। राणा ने शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। वहीं, धोनी ने टॉस के समय पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो कि गलत साबित हुआ। दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी और बल्लेबाजी आसान हो गई। इसी वजह से कोलकाता की टीम आसानी से मैच जीतने में सफल रही। इस मैच में कोलकाता के स्पिन गेंदबाजों ने चार विकेट लिए, लेकिन चेन्नई के स्पिन गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed